scriptसर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, इस सिजन में सबसे कम रहा पारा | Winter increased chill, mercury was lowest in this season | Patrika News

सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन, इस सिजन में सबसे कम रहा पारा

locationबुरहानपुरPublished: Dec 08, 2019 12:27:49 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– न्यूनतम ११ डिग्री पर दर्जरहा पारा

 Winter increased chill, mercury was lowest in this season

Winter increased chill, mercury was lowest in this season

बुरहानपुर. हवाओं का रुख बदलते ही जिले में ठंड ने रतार पकड़ ली है। बीती रात चली सर्द हवाएं लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास करा गई। रात में तापमान तेजी से लुढ़का। इससे ठिठुरन बढ़ गई। इस सिजन में सबसे कम पारा ११ डिग्री पर दर्जकिया गया।
मौसम के लिहाज से बीती रात सबसे अधिक सर्द रही। एक सप्ताह से 12 डिग्री सेल्सियस पर अटका न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर ११ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे कम है।
गुनगुनी धूप बनी सहारा
रात में सर्द हवाएं चलने का असर सुबह के मौसम में भी दिखा। सुबह जल्दी उठने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हल्की धुंध के बीच सर्द हवा के झोंके रह.रहकर लोगों में सिहरन पैदा कर रहे थे। मौसम की पहली तेज सर्दी से बचने सूरज निकलते ही लोग घरों से बाहर छत पर जाकर गुनगुनी धूप का सेंकते नजर आए।
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे
दिन का अधिकत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्र्री कम था। न्यूनतम तापमान सामान्य से ४ डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बुरहानपुर जिले में ठंड और बढ़ेगी। दिसंबर के अंत तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
गांवों में शीतलहर से बढ़ी ठंड
शहर के मुकाबले अंचल में सर्दी का असर अधिक देखा गया। बीती रात जिले के उत्तर पूर्व क्षेत्रों में शीतलहर भी चली। इससे पूरी रात सर्दभरी रही। लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

गांवों में शीतलहर से बढ़ी ठंड
शहर के मुकाबले अंचल में सर्दी का असर अधिक देखा गया। बीती रात जिले के उत्तर पूर्व क्षेत्रों में शीतलहर भी चली। इससे पूरी रात सर्दभरी रही। लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो