scriptHealth tips – इस फल को खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग | You will be shocked knowing benefits of eating this fruit | Patrika News

Health tips – इस फल को खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

locationबुरहानपुरPublished: Jun 06, 2020 05:51:37 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

विटामिन ए, बी, सी, लौह तत्व और लाइकोपिन पदार्थ से होता है भरपूर

watermelon

तरबूज़

खंडवा. कई ऐसे मौसमी फल हैं, जिनका सेवन करके आप अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। इन्ही फलों में एक है ऊपर सख्त हरे रंग वाला तरबूज। आयुर्वेदाचार्य डॉ. शरदचंद कहते हैं कि ऊपर से सख्त और अंदर मीठे पानी से भरे तरबूज में विटामिन ए, बी, सी और लौह तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बड़े आकार का फल गुणों की खान है। एक फल से कई तरह के विटामिन, लौह तत्व सहित अन्य जरूरी तत्वों की शरीर में पूर्ति हो जाती है।

1. कोलेस्ट्राल के लेवल को नियंत्रित करने के गुण के कारण यह फल हृदय संबंधी बीमारियों को दूर करने में कारगर है।

2. तरबूज में लाइकोपिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार होता है।

3. विटामिन सी की भरपूर मात्रा होने के कारण इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। और विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

4. तरबूज की तासीर ठंडी होने के कारण दिमाग को भी कूल रखता है।

5. तरबूज को नियमित सेवन करके कब्जियत से भी छुटकारा मिल जाता है। खून की कमी (एनीमिया) पीडि़तों के लिए भी तरबूज का रस बहुत फायदेमंद होता है।

6. वजन घटाने में भी तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। बढ़ते वजन से परेशान लोग नियमित आहार में तरबूज के नियमित उपयोग करके वजन घटाने में कामयाब हो सकते हैं। तरबूज में फाइबर अधिक पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और वजन को घटाने में मददगार होता है।


7. कोशिकाओं की क्षति को कम करने का भी गुण होता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो हृदय रोग से संबंधी कोशिकाओं की क्षति को रोकने का काम करता है। इसमें विटामिन बी 12 भी पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।

8. तरबूज में साइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो रक्तचाप को संतुलित करने कारगर है।

9. एंटीऑक्सी गुणों के कारण यह किडनी को मजबूती प्रदान करता है। किडनी को स्वस्थ्य रखने तरबूत के सेवन को नियमित करना चाहिए।

10. एमिनोएसिड होने से यह मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो