राजेश की पत्नी कविता और आरएमओ की पत्नी अमृता, बेटा प्रतीक नवलखे भी जांच के घेरे में , पुलिस के निशाने पर जिले के 12 यूट्युबर
बुरहानपुर
Published: June 27, 2022 12:34:05 pm
बुरहानपुर. जिला अस्पताल की सरकारी राशि के गबन मामले में पुलिस ने आरएमओ पर केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार को दो यूट्युबर को भी गिरफ्तार किया कर लिया। गिरफ्तार हुए यूट्युबर संजय दुबे और राजेश निम्बोडकर आरएमओ प्रतीक नवलखे के इशारे पर जिला अस्पताल में फर्जी आपूर्ति कर भुगतान प्राप्त करते थे। इस मामले का मुख्य आरोपी डॉ. नवलखे पर भी एफआइआर हुई है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है।
पुलिस ने करीब एक पखवाड़े पूर्व बिना टेंडर अस्पताल के कबाड़ को बेचने के मामले में हुई शिकायत की जांच की तो फर्जीवाड़े की कडिय़ां खुलने लगीं। करीब 25 लाख रुपए के कबाड़ बेचने की शिकायत हुई थी, उसके बाद नवलखे पर एफआइआर की गई। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो करीब 12 यूट्युबर की संलिप्ता सामने आई, जिसमें दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि घपले की राशि बढ़कर 15 से 15 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। अभी 2.5 करोड़ रुपए के अनियमित ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है।
जारी होने वाली राशि का गबन किया
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि जिला अस्पताल के तत्कालीन आरएमओ डॉ. प्रतीक नवलखे ने रोगी कल्याण समिति और ट्रेजरी से जारी होने वाली राशि का गबन किया है। जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नाम से बैंक खातों खोलने के बाद एक करोड़ 21 लाख का गबन के मामले में लालबाग पुलिस ने आरोपी नवलखे के खिलाफ धारा 120बी, 420, 406, 409 का मामला दर्ज किया। नवलखे पर दो और मामले दर्ज किए गए हैं। जांच में बैंक डिटेल खंगाले तो जनवरी से लेकर मार्च 2022 तीन माह में 40 लाख रुपए सरकारी राशि दुबे इंटरप्राइजेस के नाम से लेनदेन सामने आया। पुलिस ने दुबे इंटरप्राइजेस के संचालक यूट्युबर संजय दुबे पर केस दर्ज किया। इसी तरह यूट्युबर राजेश निम्बोडकर की फर्म धनुष इंटरप्राइजेज में 99 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने खोली थी फर्जी फर्में
एसपी ने बताया कि नवलखे संजय और राजेश सहित कई अन्य यूट्युबर का इस्तेमाल अपने हित के लिए करता था। आरोपियों ने फर्जी फर्में खोलकर राशि का लेनदेन लेन देन किया। करीब 38 से 40 लाख की राशि जमा कर 5 लाख रुपए निजी बैंक खातों में डाले गए, जबकि 9 लाख रुपए कैश निकाले है। कुछ राशि अस्पताला कर्मचारियों के खातों में उपयोग कर दूसरे खातों में डाले गए।
वर्जन...
मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, कई अन्य लोगों और आरोपियों के परिवार की संलिप्तता हो सकती है। उनको भी आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई कर रही है, संदिग्ध आरोपियों पर नजर रखने के लिए भी कहा गया है।
-राहुल कुमार लोढा, एसपी बुरहानपुर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें