फाइनेंस

नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा, आज से सस्ते हो जाएंगे ये सामान

मोदी सरकार ने आम आदमी को नए साल का तोहफा देते हुए 1 जनवरी से 23 वस्तुओं पर जीएसटी दर घटा दी है।

Jan 01, 2019 / 11:06 am

manish ranjan

नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा, आज से सस्ते हो जाएंगे ये सामान

नई दिल्ली। नए साल का आगाज हो चुका है। साल के पहले ही दिन सरकार ने आम आदमी को कई बड़े तोहफे दे दिए हैं। एक तरफ जहां सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर लोगों को राहत दी है। वहीं दूसरी तरफ साल की शुरूआत से पहले ही सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा कर आम आदमी को बड़ा तोहफा दिया है। इतना ही नहीं नए साल में और भी कई ऐसे सामान हैं जिनकी कीमतें आज से कम होने वाली है।

सस्ते हुए ये सामान

मोदी सरकार ने आम आदमी को नए साल का तोहफा देते हुए 1 जनवरी से 23 वस्तुओं पर जीएसटी दर घटा दी है। इनमें सिनेमा टिकट, टेलीविजन और स्क्रीन मॉनिटर, पावर बैंक, फ्रोजन सब्जियां, छड़ी, मार्बल के टुकड़े, नेचुरल कॉर्क, फ्लाई ऐश की ईंट आदि शामिल हैं।

सरकार ने लिया ये फैसला

आज से लोगों को इन वस्तुओं के लिये कम दाम देने होंगे। जीएसटी परिषद ने अपनी पिछली बैठक में इन वस्तुओं एवं सेवाओं पर 28 प्रतिशत की दर को कम कर दिया था। कुछ वस्तुओं पर इसे घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है जबकि कुछ सेवाओं पर 18 प्रतिशत की दर को कम कर 12 प्रतिशत किया गया है। जिसके बाद आज से करीब 23 वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं।

अब यह हो गए हैं दाम

मोदी सरकार ने साल 2018 के खत्म होने से पहले ही गैस सिलेंडर के दामों को कम कर दिया था। गैस सिलेंडर की नई दरें आज से लागू की जा चूकी है। देश में नाॅन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दाम 120 रुपए कम होने के बाद 689 रुपए हो गए है। इससे पहले यह दाम 809.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। वहीं दूसरी आेर सब्सिडी गैस सिलेंडर 5.91 रुपए की कटौती के बाद दाम 494.99 रुपए हो गर्इ है। इससे पहले यह दाम 500.90 रुपए था। इससे पहले एक दिसंबर को तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की थी। उस समय सब्सिडी वाले रसार्इ गैस सिलेंडर के दाम 6.52 रुपए कम किए थे। वहीं नाॅन सब्सिडी सिलेंडर में 133 रुपए कम किए थे।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

 

Hindi News / Business / Finance / नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा, आज से सस्ते हो जाएंगे ये सामान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.