script500 के पुराने नोट से लखपति बनने का सुनहरा मौका, एक नोट के बदले मिल रहे हैं लाखों रुपए! | 500 rs old note value on this online shopping site | Patrika News

500 के पुराने नोट से लखपति बनने का सुनहरा मौका, एक नोट के बदले मिल रहे हैं लाखों रुपए!

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2017 07:06:00 am

Submitted by:

balram singh

500 के पुराने नोट के अलावा देश में बंद 1 रुपए और 2 रुपए के पुराने नोट पर भी आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। वैसे देखा जाए तो देश में 500 के पुराने नोट रखना अपराध है

500 rs old note

500 rs old note

भारत में 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया था। सरकार ने ये बैन कालेधन को रोकने और देश के बाजार में चल रहे नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए किया था। सरकार ने उसके बाद इन पुराने नोटों पर कई तरह के नियम-कानून भी लगा दिए ताकि किसी के पास ये नोट बचे नहीं रहें।
मीडिया में चल रही एक खबर के मुताबिक अगर आपके पास 500 का पुराना नोट है तो इसके बदले में आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। खासकर लकी नंबरों वाले नोटों का ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। जैसे 786 नंबर वाले नोट की कीमत 75 लाख रुपए तक की है।
500 के पुराने नोट की खरीद के लिए कुछ शर्तें भी हैं। ऑनलाइन साइटों पर आप नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि 1234 या 420 या 786 वाले नंबरों के नोट अगर आपके पास हैं तो आप जल्दी ही लखपति बन सकते हैं।
500 के पुराने नोट के अलावा देश में बंद 1 रुपए और 2 रुपए के पुराने नोट पर भी आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। वैसे देखा जाए तो देश में 500 के पुराने नोट रखना अपराध है और इसके लिए आपको सजा भी मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो