script

29 हजार करोड़ दान करने के बाद भी ये हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 16, 2017 02:01:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

दान-पुन्य करने में हमेशा आगे रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के दान करने की बात एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Bill
नई दि‍ल्‍ली। दान-पुन्य करने में हमेशा आगे रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के दान करने की बात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट में 29 हजार करोड़ के शेयर दान किए हैं। रेग्‍युलेटरी फाइलिंग के मुताबि‍क, बिल गेट्स ने 6 जून 2017 को 6.4 करोड़ माइक्रोसॉफ्ट शेयर्स का दान कि‍या है। साल 2000 के बाद बिल गेट्स की तरफ से दान किया गया यह सबसे बडी रकम है।

स्वास्थय सुधारने पर जोर

हाल के सालों में बिल गेट्स और मेलिंडा फाउंडेशन खासतौर से पब्‍लि‍क हेल्‍थ को सुधारने के लि‍ए दवाओं को बनाने और उनको बांटने पर फोक्‍स कर रही है। गेट्स ने एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में मॉस्‍कि‍टो नेट प्रोग्राम का ऐलान कि‍या। उन्‍होंने कहा कि‍ ‘मॉस्‍कि‍टो वार’ उनके फाउंडेशन के कैंपेन का हि‍स्‍सा है जो मलेरि‍या से नि‍पटने के लि‍ए है।

दान के बाद माइक्रोसॉफ्ट में केवल 1.3% बची हि‍स्‍सेदारी


बिल गेट्स की इस दान के बाद माइक्रोसॉफ्ट में उनकी हि‍स्‍सेदारी महज 1.3 फीसदी रह गई है जो 1996 में 24 फीसदी थी। द वर्ज ऑबजर्वस के मुताबि‍क, गेट्स करीब 8 करोड़ प्रति‍ वर्ष की दर से अपने शेयर्स बेच रहे हैं। अगर यह स्‍पीड ऐसी ही रही तो 2019 तक उनकी होल्‍डिंग जीरो हो जाएगी।

अब भी दुनि‍या के सबसे अमीर हैं गेट्स


ऐसा नहीं है कि बिल गेट्स इतना दान करने के बाद गरीब हो गए है। इस दान के बाद भी बि‍ल गेट्स अब भी दुनि‍या के सबसे अमीर व्‍यक्‍ति‍ हैं। ब्‍लूमबर्ग के मुताबि‍क, बि‍ल गेट्स की नेटवर्थ 86.1 अरब डॉलर है जबकि‍ अमेजन के सीईओ और फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 84.2 अरब डॉलर है। इन दोनों की नेटवर्थ में एक बार फि‍र बड़ा अंतर हो गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो