scriptदुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स | Bill Gates of Microsoft could become world first trillionaire | Patrika News

दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स

Published: Jan 27, 2017 09:51:00 am

Submitted by:

santosh

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आगामी 25 वर्षों के भीतर दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। ऑक्सफेम इंटरनेशनल नाम की एक रिसर्च फर्म ने यह दावा किया है।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स आगामी 25 वर्षों के भीतर दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। ऑक्सफेम इंटरनेशनल नाम की एक रिसर्च फर्म ने यह दावा किया है।

रिसर्च रिपोर्ट में गेट्स की सम्पत्ति का आकलन करने के बाद कहा गया है कि 86 साल की उम्र में वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेर बन सकते हैं, यानी उनकी सम्पत्ति 1000 अरब डॉलर हो सकती है। इसके अनुसार गेट्स की संपत्ति 2009 से ही सालाना 11 फीसदी की दर से बढ़ रही है। 
अगर यह आंकड़ा ऐसा ही बना रहता है तो वह दुनिया के पहले खरबपति रईस बन सकते हैं। 2006 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़ते वक्त उनकी संपत्ति 50 अरब अमरीकी डॉलर थी और 2016 में कुल संपत्ति बढ़कर 75 अरब डॉलर हो गई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो