scriptबिल गेट्स बनाएंगे 255 करोड़ रुपये की गाय, फायदे और नुकसान की लिस्ट भी हुई तैयार | Patrika News
कारोबार

बिल गेट्स बनाएंगे 255 करोड़ रुपये की गाय, फायदे और नुकसान की लिस्ट भी हुई तैयार

4 Photos
6 years ago
1/4

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक खास तरह के प्रोजेक्ट पर बहुत जल्द ही काम शुरु करने वाले हैं। बता दें कि बिल गेट्स इस प्रोजक्ट में एक जैविक शोध के ज़रिए एक खास प्रकार की गाय बनाने के प्रोजेक्ट को शुरु करने वाले हैं। इस गाय को लोग सुपर गाय का नाम दिया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल गेट्स इस भारी-भरकम रकम खर्च कर रहे हैं।

2/4

बता दें कि इस वर्ल्ड्स मेगा प्रोजेक्ट पर बिल गेट्स 40 मिलियन डॉलर (करीब 254 करोड़ 50 लाख और 38 हज़ार रुपये) खर्च करेंगे। इसके लिए उन्होंने एडिनबर्ग के लिवस्टाक वेटेरिनरी मेडिसिन रिसर्च सेंटर में निवेश कर भी दिया है। बता दें कि बिल गेट्स ने इस निवेश के लिए एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी का दौरा किया था, जहां उन्होंने इस पूरे फंड की घोषणा की थी।

3/4

बताया जा रहा है कि बिल गेट्स की इच्छा है कि उनके प्रोजेक्ट में बनाई जा रही गाय यूरोपीय गायों से भी ज्यादा दूध देने में सक्षम हो। इसके साथ ही वे चाहते हैं कि उनकी ये सुपर गाय में इतनी सहनशक्ति हो कि वे अफ्रीकी गायों की तरह ही अत्याधिक गरमी में भी रह सकें। हालांकि इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है कि ये सुपर गायें बनाई कैसे जाएंगी।

4/4

लेकिन जानकारों का मानना है कि इस गाय का निर्माण कृत्रिम गर्भनाल की मदद से किया जा सकता है। लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या यही है कि इन गायों की वजह से वातावरण को भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन बिल गेट्स का दावा है कि विश्व में व्याप्त घनघोर गरीबी और भुखमरी से आज़ादी मिल पाएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.