scriptअमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से आगे निकले मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को फिर लगा झटका | Bloomberg Billionaires List: Mukesh Ambani, Mark Zuckerberg, Gautam Adani Net worth and Position | Patrika News

अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से आगे निकले मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को फिर लगा झटका

locationनई दिल्लीPublished: May 09, 2023 07:32:25 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Bloomberg Billionaires List: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पीछे दिया है। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ लगातार बढ़ रहा है। लेकिन दूसरी ओर हिंडनबर्ग के झटके से गौतम अडानी अभी तक उबर नहीं पाए हैं।
 
 
 

Mukesh Ambani Mark Zuckerberg Gautam Adani Net worth

Mukesh Ambani Mark Zuckerberg Gautam Adani

Bloomberg Billionaires List: भारत के नंबर-1 अरबपत्ति मुकेश अंबानी ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फिर उड़ान भरी है। मुकेश अंबानी ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए मुकेश अंबानी अब 12वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी को फिर से झटका लगा है। अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी की संपत्ति की लगातार गिरावट जारी है। बीते दिनों उन्होंने कम बैक किया था। लेकिन दुनिया के अमीरों की हालिया जारी Bloomberg Billionaires List के अनुसार गौतम अडानी को नुकसान उठाना पड़ा है। देंखे मंगलवार शाम अपडेट हुई दुनिया के टॉप अमीरों की सूची।



मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा


मंगलवार शाम अपडेट हुई ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार मुकेश अंबानी ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ दिया है। मुकेश अंबानी पहले 13वें नंबर थे। लेकिन अब वह 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.04 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी के पास अब 85.8 अरब डॉलर की संपत्ति है।


मार्क जुकरबर्ग और मुकेश अंबानी में ज्यादा अंतर नहीं


वहीं मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 85.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर है। मुकेश अंबानी और मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में ज्यादा का अंतर नहीं है। लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें पीछे छोड़ते हुए 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बात यदि गौतम अडानी की करें तो अडानी ग्रुप के मुखिया अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 20 के करीब पहुंचकर फिर लुढ़क गए हैं।

देंखे दुनिया के टॉप-15 अमीरों की सूची

richest_person.jpg


अडानी दो पायदान नीचे लुढ़के


गौतम अडानी को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वो 21वें स्थान से लुढ़कर सीधे 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके पीछे अडानी के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट को कारण बताया जा रहा है। गौतम अडानी को सबसे बड़ा अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने दिया है। एक समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर रहे गौतम अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से लगातार घाटे में जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – अडानी को 24 घंटे में 21 हजार करोड़ का नुकसान, जानिए ऐसा क्यों हुआ


इस साल अडानी ने 63.5 अरब डॉलर की संपत्ति की गंवाई

गौतम अडानी ने इस साल अब तक 63.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। सोमवार को अडानी के शेयरों में भारी गिरावट के बीच उनकी नेटवर्थ 4.78 अरब डॉलर कम हो गई। इसके साथ वो अमीरों की लिस्ट में नंबर -21 से लुढ़कर 23 पर पहुंच गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एक समय टॉप-30 से बाहर हो गए थे। हालांकि बाद में वो टॉप-30 में आए।


दुनिया के टॉप-5 अमीरों की सूची

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 208 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। एलन मस्क 170 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे जबकि जेफ बेजोस 130 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं बिल गेट्स चौथे नंबर पर हैं। बिल गेट्स के पास 125 अरब डॉलर की संपत्ति है। वॉरेन बफेट 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

यहां देंखे दुनिया के अमीरों की रियलटाइम सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो