scriptचांदी में आई भारी गिरावट, सोने के दाम में भी इतने रुपए आई कमी | Current Gold rate: Check out current gold price | Patrika News

चांदी में आई भारी गिरावट, सोने के दाम में भी इतने रुपए आई कमी

Published: Jun 02, 2017 02:58:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी कीमतों के दामों गिरावट आई हैं। सुस्त पड़ी औद्योगिक मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 850 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,000 से नीचे का गोता लगाती हुई 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

gold price

gold price

 दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी कीमतों के दामों गिरावट आई हैं। सुस्त पड़ी औद्योगिक मांग के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 850 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,000 से नीचे का गोता लगाती हुई 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इसी तरह सोना भी 100 रुपए लुढ़ककर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
घरेलू स्तर पर सोने ने लगातार दो दिन की बढ़त खो दी। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,400 रुपए पर स्थिर रही। 
सिक्का निर्माताओं की मांग घटने और औद्योगिक इकाइयों के उठान में आई भारी कमी से चांदी हाजिर 850 रुपए लुढ़ककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। भविष्य में चांदी की मांग बढऩे की संभावनाएं कम होने से चाँदी वायदा भी 770 रुपए लुढ़ककर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे :- 

सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम : 29,250 

सोना बिटुर प्रति दस ग्राम : 29,100 

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,300 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,200 

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000 

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000 

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,400 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो