बाजार

डाबर इंडिया के मुनाफे में हुई 10 फीसदी की बढ़त पहुंचा 367 करोड़ के पार

रोजमर्रा के उपभोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर इंडिया का शुद्घ लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10.26 फीसदी बढ़कर 367.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

Jan 31, 2019 / 05:33 pm

manish ranjan

डाबर इंडिया के मुनाफे में हुई 10 फीसदी की बढ़त पहुंचा 367 करोड़ के पार

नई दिल्ली। रोजमर्रा के उपभोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली घरेलू कंपनी डाबर इंडिया का शुद्घ लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10.26 फीसदी बढ़कर 367.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका लाभ 333.03 करोड़ रुपए था।


कुल आय में हुई बढ़ोतरी

कंपनी ने मुंबई शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 11.88 फीसदी से बढ़कर 2,274.46 करोड़ रुपए हो गई है। 2017-18 की तीसरी तिमाही में उसकी आय 2,032.78 करोड़ रुपए थी।


अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं, डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील दुग्गल ने कहा कि हमने तिमाही के दौरान मजबूत प्रदर्शन करके अपनी परिचालन शक्ति का एक बार फिर प्रदर्शन किया है। कंपनी का कुल खर्च 2017-18 की तीसरी तिमाही में 1,616.63 करोड़ रुपए बढ़कर 2018-19 की इसी तिमाही में 1,815.41 करोड़ रुपए हो गया था।


मोहित मल्होत्रा बनेंगे अगले सीईओ

इस दौरान कंज्यूमर केयर कारोबार से आय 1,696.66 करोड़ रुपए से 12.66 फीसदी बढ़कर 1,911.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। खाद्य कारोबार 7.55 फीसदी बढ़कर 226.60 करोड़ रुपए हो गया। खुदरा कारोबार 32.09 करोड़ रुपए से बढ़कर 34.24 करोड़ रुपए हो गया। अन्य श्रेणी से आय 21.42 करोड़ रुपए है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को मोहित मल्होत्रा को अगले सीईओ के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। वह अब दुग्गल की जगह लेंगे।

(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Read more stories on Budget 2019

Home / Business / Market News / डाबर इंडिया के मुनाफे में हुई 10 फीसदी की बढ़त पहुंचा 367 करोड़ के पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.