घरेलू बाजार पर रही वैश्विक सुस्ती का असर वैश्विक स्तर पर रही सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर भी रहा और सोना स्टैंडर्ड लगातार दो दिन की गिरावट में 240 रुपए कमजोर पड़कर 32,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 31,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर में भी इतने ही गिरावट रही और यह 31,630 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी में तेजी का रुख रहा।
औद्योगिक उठाव बढ़ने से चांदी उछली औद्योगिक उठाव बढऩे से चांदी 100 रुपए चमककर 40,750 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी तेजी रही और यह 20 रुपए चमककर 39,870 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000 रुपए टूटकर क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,780 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,630 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,750
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,870 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800