scriptसोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए क्या रहें दाम | gold and silver prices fall on global cues lower demand | Patrika News

सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानिए क्या रहें दाम

Published: Feb 20, 2017 05:18:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अंतरराष्ट्रीय पर मिश्रित रुख रहने के बीच से घरेलू स्तर पर खुदरा खरीदारी में आई कमी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए लुढ़ककर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold and silver

gold and silver

 अंतरराष्ट्रीय पर मिश्रित रुख रहने के बीच से घरेलू स्तर पर खुदरा खरीदारी में आई कमी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए लुढ़ककर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 350 रुपए का गोता लगाकर 43,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.80 डॉलर चमककर 1,235.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। हालांकि, अप्रेल का अमेरिकी सोना वायदा 2.6 डॉलर टूटकर 1,236.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशकों ने ब्याज दर बढाए जाने के संबंध में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेनेट येलेन के बयान की वजह से खरीदारी स्थगित कर दी है जिससे पीली धातु दबाव में है। घरेलू बाजार में जेवराती मांग में आई सुस्ती से सोने टूटा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढकर 17.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 180 रुपए लुढ़ककर 29,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर स्थिर रही। 
सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी हाजिर 350 रुपए फिसलकर 43,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। भविष्य में इसकी मांग में सुस्ती बनी रहने की आशंका से चांदी वायदे में भी 265 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही और यह 42,670 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस पर क्रमश: 73 हजार तथा 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा ही बने रहे। कारोबारियों ने बताया कि सर्राफा बाजार में सुस्ती हावी है और इस पर विदेशी बाजारों के रुख का असर भी रहता है। 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे : 

सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–29,700 

सोना बिटुर(प्रति दस ग्राम)————29,550 

चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———-43,100 

चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———-42,670 
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-73,000 

सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———74,000 

गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)—————24,500 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो