scriptतीन दिन में दूसरी बार गिरे सोने के दाम, जानिए भाव | Gold down Rs 100 on cash crunch, weak global cues | Patrika News

तीन दिन में दूसरी बार गिरे सोने के दाम, जानिए भाव

locationचेन्नईPublished: Nov 30, 2016 05:41:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन के अंदर सोने की कीमत में दो बार गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

gold

gold

सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन के अंदर सोने की कीमत में दो बार गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में 700 रुपए की छलांग लगाकर 41,440 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
मंगलवार को सोने कीमतों में 50 रुपए का उछाल आया था। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में रिकॉर्ड 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद राजधानी दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई थी। सोने की कीमत में हुए सुधार के साथ मंगलवार को बाजार में नई कीमत 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी सुधार देखने को नहीं मिला। 
मंगलवार को चांदी की कीमत में प्रति किलो 865 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 41,000 रुपए से घटकर 40,735 के स्‍तर पर पहुंच गई थी। नोटबंदी के फैसले से बंद राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की सोमवार को कीमत धड़ाम से गिर गई थी। 
16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोमवार को सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दजज़् की गई थी। सोमवार को बाजार में सोना 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में प्रति किलो 3100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के प्रमुख संगठन ओपेक की उत्पादन सीमित करने के मुद्दे पर होने वाली बैठक को लेकर जारी अनिश्चितता से पीली धातु मजबूत हुई है। ओपेक के फैसले से शेयर बाजारों में उथल-पुथल की आशंका है। इस कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो