scriptसोने में इतने रुपए की आई गिरावट, चांदी 210 रुपए हुई महंगी | Gold loses ground on demand decline, silver bounces | Patrika News

सोने में इतने रुपए की आई गिरावट, चांदी 210 रुपए हुई महंगी

Published: Apr 20, 2017 06:10:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू मांग में आई गिरावट से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 29,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold

gold

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू मांग में आई गिरावट से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 29,810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कम कीमत पर खरीद बढऩे से चांदी लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरती हुई 210 रुपए चमककर 42,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों मिश्रित रुख रहा। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर चढ़कर1,279.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 3.0 डॉलर लुढ़ककर 1,280.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.06 डॉलर की उछाल के साथ 18.18 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार भू-राजनैतिक परिस्थितियां, ब्याज दर और डॉलर में उतार-चढाव के कारण पीली धातु में मिश्रित रुख बना हुआ है। 
वैश्विक उथपुथल के बीच घरेलू मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 90 रुपए लुढ़ककर 29,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 29,660 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी के दाम 24,500 रुपए पर अपरिवर्तित रहे। 
औद्योगिक मांग तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी से चांदी ने 210 रुपए की छलांग लगाई और 42,460 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा हालांकि 20 रुपए टूटकर 41,810 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे :- 

सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम : 29,810

 सोना बिटुर प्रति दस ग्राम : 29,660

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 42,460 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,810 

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा: 72,000 

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा: 73,000 

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो