scriptसोने-चांदी के दामों में इतने रुपए की गिरावट, जानें क्या हैं दाम | gold lost rs 30 in four days price rs 670 | Patrika News

सोने-चांदी के दामों में इतने रुपए की गिरावट, जानें क्या हैं दाम

Published: May 05, 2017 03:11:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

दिल्ली सर्राफा बाजार शुक्रवार को सोना लगातार पांचवें दिन अपनी चमक खोता हुआ 30 रुपए फिसलकर 28,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग रही कमी और सिक्का निर्माताओं के उठाव के घटने से चांदी भी लगातार नौवें दिन लुढ़कती हुई 50 रुपए सस्ती होकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ […]

gold

gold

दिल्ली सर्राफा बाजार शुक्रवार को सोना लगातार पांचवें दिन अपनी चमक खोता हुआ 30 रुपए फिसलकर 28,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग रही कमी और सिक्का निर्माताओं के उठाव के घटने से चांदी भी लगातार नौवें दिन लुढ़कती हुई 50 रुपए सस्ती होकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.05 डॉलर चमककर 1,233 डॉलर प्रति औंस पर बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.1 डॉलर की तेजी के साथ 1,232.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.14 डॉलर की तेजी रही और यह 16.46 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
घरेलू स्तर पर पीली धातु में लगातार पांचवें दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है। सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए फिसलकर 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 28,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,300 रुपए पर टिकी रही। घटते औद्योगिक मांग के कारण चांदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
हालांकि, भविष्य में चांद की कीमतों में सुधार की संभावना से चांदी वायदा में बढ़त दर्ज की गई है और यह 200 रुपए उछलकर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 69 हजार और 70 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। कारोबारियों के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं पर स्थानीय मांग का प्रभाव पड़ा है। 
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे :- 

सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम : 28,850 

सोना बिटुर प्रति दस ग्राम : 28,700 

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,800 
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,150 

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 69,000 

सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 70,000 

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,300 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो