scriptहफ्ते के पहले दिन इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की किमतों में 175 रुपए की उछाल | gold prices down by rs 100 | Patrika News

हफ्ते के पहले दिन इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की किमतों में 175 रुपए की उछाल

Published: May 01, 2017 06:30:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 100 रुपए फिसलकर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक माँग आने से चांदी 175 रुपए चमककर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।

gold

gold

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आई गिरावट से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 100 रुपए फिसलकर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक माँग आने से चांदी 175 रुपए चमककर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.40 डॉलर टूटकर 1,262.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.5 डॉलर फिसलकर 1,263.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में आई मजबूती से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव रहा। इससे अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाने के कारण इसकी मांग कम रह गई जिससे इसकी कीमतों में गिरावट देखी गयी। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर उतरकर 17.11 डॉलर प्रति औंस रह गई।
स्थानीय बाजार में मांग में हल्की मजबूती से सोने की गिरावट विदेशों के मुकाबले कम रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए टूटकर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती के से 24,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर बनी रही। 
औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर में तेजी रही। यह 175 रुपए चढ़कर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। वहीं, भविष्य में कीमतें गिरने की आशंका में चांदी वायदा 5 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सिक्कों में भी तेजी रही। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए टूटकर क्रमश: 71 हजार और 72 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए। 
कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय बाजार में मामूली वैवाहिक मांग आने के बावजूद वैश्विक गिरावट से पीली धातु कमजोर पड़ी है। वहीं, चांदी की औद्योगिक मांग में तेजी से यह चमकी है। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे :- 
सोना स्टैंडर्ड प्रति दस ग्राम : 29,450 

सोना बिटुर प्रति दस ग्राम : 29,300 

चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,400 

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,500 

सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 71,000 
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 72,000 

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,400 

ट्रेंडिंग वीडियो