scriptसोना खरीदने में न दिखाएं जल्दबाजी, आने वाले 2 महीनों का करें इंतजार, जानें क्यों और कब? | Gold prices seen more fall by 100 rs per 10 gram | Patrika News

सोना खरीदने में न दिखाएं जल्दबाजी, आने वाले 2 महीनों का करें इंतजार, जानें क्यों और कब?

locationइंदौरPublished: May 10, 2017 07:38:00 pm

Submitted by:

balram singh

पिछले कई दिनों में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद अब विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सोने के भाव 2 महीनों में 1000 रुपए तक गिर सकते हैं। इसलिए आप अभी सोने को खरीद में जल्दबाजी ना दिखाएं।  गौरतलब है कि इस महीने सोना करीब 1000 रुपए सस्ता हो गया है औऱ […]

Gold Prices

Gold Prices

पिछले कई दिनों में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के बाद अब विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सोने के भाव 2 महीनों में 1000 रुपए तक गिर सकते हैं। इसलिए आप अभी सोने को खरीद में जल्दबाजी ना दिखाएं। 
गौरतलब है कि इस महीने सोना करीब 1000 रुपए सस्ता हो गया है औऱ इसके आगे भी सस्ते होने के आसार हैं। अप्रैल क्लोजिंग में जहां सोने की कीमतें 29550 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, 9 मई को सोना 28570 रुपए के भाव पर आ गया। 
ग्लोबल लेवल पर सोने की डिमांड कम

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल लेवल पर सोने की डिमांड इस साल कमजोर रही है। बताया जा रहा है कि 2017 की तुलना में 2016 में 18 फीसदी ज्यादा सोने की डिमांड थी। पर साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इस दौरान देश में डिमांड सुधरी है।
कीमतों पर क्यों रहेगा दबाव 

हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूएस की इकोनॉमी लगातार ग्रोथ कर रही है। इससे इक्विटी मार्केट में निवेश बढ़ा है, सोने में निवेश कम हुआ है। जिस वजह से भी सोने पर दवाब बढ़ रहा है।
डॉलर के साथ ही रुपया भी मजबूत

हाल ही में डॉलर इंडेक्स में सुधार हुआ है पर साथ ही दूसरी तरफ भारत में भी शेयर मार्केट शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जिसकी वजह से रुपया भी मजबूत हुआ है। इन वजहों से भी सोने की कीमतें कम हुई हैं।
फ्रांस चुनाव का असर 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रांस के चुनाव ने सोने के भाव पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाला है। वहां के नए प्रेसिडेंट मैकरोन की पॉलिसी भी इसके लिए जिम्मेदार होंगी। वे फ्रांस को यूरोपीयन यूनियन से बाहर नहीं ले जाएंगे। उनके प्रेसिडेंट बनने के बाद यूरोप में अनिश्चितता का माहौल कम हुआ है। माना जा रहा है कि वहां इक्विटी मार्केट में निवेशकों का इंटरेस्ट और बढ़ेगा।
गिरावट पर खरीददारी का बनेगा मौका 

अजय केडिया का कहना है कि मौजूदा ट्रेंड देखकर लग रहा है कि सोना जून के अंत तक 27500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, अनुज गुप्ता ने भी सोने में मौजूदा लेवल से 1000 रुपए तक गिरावट की आशंका जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो