scriptGold Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में गिरावट जारी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News

Gold Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी में गिरावट जारी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

locationनई दिल्लीPublished: Aug 20, 2021 10:44:52 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

शुक्रवार को (20 अगस्त, 2021) सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दाम लगातार गिर रहे है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (20 अगस्त, 2021) सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दाम लगातार गिर रहे है। 10 ग्राम सोना 0.08 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,370 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,710 रुपए है। पिछले कुछ दिनों से सोने में लगातार तेजी देखी गई है। वहीं, चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

 

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,174 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,190 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,248 और 24 कैरेट सोना 48,270 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,193 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,210 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,376 और 24 कैरेट 48,410 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,17448,190
मुंबई44,24848,270
कोलकाता44,19348,210
चेन्नई44,37648,410
बेंगलुरू44,28448,310
हैदराबाद44,32148,350
जयपुर44,24848,270
लखनऊ44,26648,290
भोपाल44,29348,320

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,830 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,830 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन डीजल हुआ सस्ता, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी हुई कटौती


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

तालिबान पर छाया आर्थिक संकट, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने लगाई पाबंदी

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो