scriptGold Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News

Gold Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

locationनई दिल्लीPublished: Aug 24, 2021 10:54:29 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (24 अगस्त, 2021) सोने में मामूली तेजी दर्ज की है। वहीं चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

gold silver price today

gold silver price today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (24 अगस्त, 2021) सोने में मामूली तेजी दर्ज की है। वहीं चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 10 ग्राम सोना 0.89 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,790 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,470 रुपए है।

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,568 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,620 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,642 और 24 कैरेट सोना 48,700 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,587 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,640 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,840 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,56848,620
मुंबई44,64248,700
कोलकाता44,58748,640
चेन्नई44,77048,840
बेंगलुरू44,67848,740
हैदराबाद44,70648,770
जयपुर44,63348,690
लखनऊ44,65148,710
भोपाल44,68848,750

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,410 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,410 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today : फिर सस्ता हुआ पेट्रोल—डीजल, जानिए आपके शहर में कितने का बिक रहा

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन पेमेंट के लिए CVV से नहीं चलेगा काम, रखना होगा कार्ड नम्बर भी याद

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो