scriptGold Silver Price Today : सोने में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारों के लिए अच्छा मौका | Gold Silver Price Today Check The Latest Rate City Wise | Patrika News

Gold Silver Price Today : सोने में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारों के लिए अच्छा मौका

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 10:41:04 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कारोबार सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को (16 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को (16 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 1.75 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 47,250 रुपए पर है। वहीं चांदी में भी गिरावट गिरावट देखी गई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 3.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,630 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,080 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,400 रुपए में मिल रही है।

सोना-चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव जारी
एक दिन पहले गुरुवार को सोना (Gold Price) 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,090 रुपए पर था। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,900 रुपए पर था। इससे पहले बुधवार को सोना (Gold Price) 0.75 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,460 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.45 तेजी के साथ 65,200 रुपए पर थी। मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 48,100 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.46 गिरावट के साथ 64,910 रुपए पर थी। वहीं सोमवार को सोना और चांदी (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना (Gold Price) 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,990 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 गिरावट के साथ 65,210 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,157 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,080 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,230 और 24 कैरेट सोना 47,160 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,175 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,100 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,349 और 24 कैरेट 47,290 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली
43,157 47,080
मुंबई 43,230 47,160
कोलकाता 43,175 47,100
चेन्नई 43,349 47,290
बेंगलुरू 43,258 47,190
हैदराबाद 43,294 47,230
जयपुर
43,221 47,150
लखनऊ 43,239 47,170
भोपाल 43,267 47,200

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,120 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,120 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: Ola Electric ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में बिक गए 600 करोड़ रुपये के स्कूटर


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टेलीकॉम सेक्टर में 100% एफडीआई को दी मंजूरी, उपभोक्ताओं को भी होंगे फायदे


60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो