scriptGold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट | Gold Silver Price Today Check The Latest Rate City Wise | Patrika News

Gold Silver Price Today : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2021 10:51:31 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (21 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) के दाम में बढ़ोतरी देखी गई और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (21 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) के दाम में बढ़ोतरी देखी गई और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट दर्ज की है। आज सोना (Gold Price) 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,450.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,120 रुपए पर है।

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,280 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 60,900.00 रुपए में मिल रही है। सोमवार को सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई थी। सोना (Gold Price) 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,150 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,510 रुपए पर थी।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,340 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,280 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,413 और 24 कैरेट सोना 47,360 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,358 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,300 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,542 और 24 कैरेट 47,500 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,34047,280
मुंबई43,13847,360
कोलकाता43,35847,300
चेन्नई43,54247,500
बेंगलुरू43,45047,400
हैदराबाद43,48747,440
जयपुर43,41347,360
लखनऊ43,42347,370
भोपाल43,45947,410


सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,920 रुपए सस्ता

सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,920 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बदला मुद्रा का स्वरूप, जारी किए नए-नए सिक्के और नोट

 

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

 

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो