scriptGold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी, जानिए आपके शहर का भाव | Gold silver Price Today know the price of your city | Patrika News

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में फिर तेजी, जानिए आपके शहर का भाव

locationनई दिल्लीPublished: Jul 16, 2021 09:14:13 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। शुक्रवार को 10 ग्राम सोना में 270 रुपए की तेजी और एक किलो चांदी में 500 रुपए का उछाल देखने को मिला है।

Gold silver Price Today

Gold silver Price Today

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। जुलाई में सोने का भाव में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 10 ग्राम सोना में 270 रुपए की तेजी और एक किलो चांदी में 500 रुपए का उछाल देखने को मिला है। इससे पहले गुरुवार को सोना प्रति 10 ग्राम 22 कैरट की 190 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं चांदी में 200 रुपए की गिरावट देखी गई।

सोना और चांदी के आज के भाव
आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46740 रुपए में बिक रहा है और 24 कैरेट सोना 49,080 में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो एक ग्राम चांदी 74.40 रुपए में मिल रही है और एक किलो चांदी 74,400 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46,740 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 49,080 रुपए बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 74,400 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,740 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,080 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,330 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,250 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,570 और 24 कैरेट 47,850 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
यह भी पढ़ें

Revolt Motors ने फिर से शुरू की इलेक्ट्रिक बाइक्स की बुकिंग, 10 मिनट में सारी बुक

शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,74049,080
बेंगलुरू46,58048,910
चेन्नई45,57047,850
कोलकाता46,90049,250
हैदराबाद45,57047,850
मुंबई46,33048,650
भोपाल46,33048,650
जयपुर46,29048,600
लखनऊ46,74049,080

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

RBI ने महाराष्ट्र के एक और बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों की जमा पूंजी को लेकर उठे सवाल

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो