scriptGold silver Price Today : सोने में तेजी और चांदी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट | gold silver price today know the rate of 10 grams of gold | Patrika News

Gold silver Price Today : सोने में तेजी और चांदी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

locationनई दिल्लीPublished: Jul 07, 2021 10:05:18 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आज सोने की कीमत में तेज देखी गई है। वहीं चांदी की बात करे तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोना 0.81 प्रतिशत के साथ 48,720.00 रुपए में मिल रहा है।

Gold silver Price Today

Gold silver Price Today

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज बुधवार को सोने की कीमत में तेज देखी गई है। वहीं चांदी की बात करे तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोना 0.81 प्रतिशत के साथ 48,720.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं एक किलो चांदी 0.75 प्रतिशत गिरावट के साथ 71,020 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,660 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,720 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,580 और 24 कैरेट सोना 47,860 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,150 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,460 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,900 और 24 कैरेट 47,150 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

यह भी पढ़ें

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के बाद बिटक्वाइन में उछाल, 24 घंटे में 2 लाख रुपए बढ़े रेट

 

 

शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,66048,720
बेंगलुरू45,60047,880
चेन्नई44,90047,150
हैदराबाद44,90047,150
कोलकाता46,15048,460
मुंबई45,58047,860
भोपाल45,58047,860
जयपुर45,54047,820
लखनउ45,99048,290

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

PF को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान, नौकरी गंवाने वालों को होगा लाभ

 

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो