नई दिल्लीPublished: Jul 09, 2021 10:22:10 am
Shaitan Prajapat
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी की दाम में गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोने की बात करें तो 0.41 प्रतिशत गिरावट के साथ 48,930.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत की बात करे तो 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,710.00 रुपए के भाव है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46,240 रुपए है। वहीं 24 कैरेट सोने की बात करे तो 48,550 रुपए बिक रहा है। सोने और चांदी में गिरावट को देते हुए इनको खरीदना का अच्छा मौका है।