scriptGold silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आई स्थिरता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव | gold silver price today know the rate of 10 grams of gold | Patrika News

Gold silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आई स्थिरता, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2021 09:30:13 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। सोने की भाव की बात करें तो आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,340 रुपए में मिल रहा है।

gold silver price today

gold silver price today

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया। आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। सोने की भाव की बात करें तो आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,340 रुपए में मिल रहा है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 48,660 रुपए है। वहीं, एक ग्राम चांदी 73.40 रुपए में बिक रही है और एक किलो चांदी 73,400 रुपए में मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46,340 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 48,660 रुपए बिक रहा है। वहीं चांदी 69,300 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,340 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,660 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,930 और 24 कैरेट सोना 48,230 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,500 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,830 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,200 और 24 कैरेट 47,460 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

यह भी पढ़ें

Zomato दे रहा है 3 लाख रुपए जीतने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम

 

 

शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,34048,660
बेंगलुरू46,12048,430
चेन्नई45,20047,460
कोलकाता47,36050,060
हैदराबाद45,20047,460
मुंबई45,93048,230
भोपाल45,93048,230
जयपुर45,89048,180
लखनऊ46,34048,660

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो