scriptGold Silver Price Today : सोने में तेजी और चांदी में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर का भाव | gold silver price today know the rice of your city | Patrika News

Gold Silver Price Today : सोने में तेजी और चांदी में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर का भाव

locationनई दिल्लीPublished: Jul 20, 2021 11:37:54 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने की बात करें तो 0.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं एक किलो ग्राम चांदी 1.57 प्रतिशत की भारी गिरावट है।

gold silver price today

gold silver price today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में उतार—चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी में गिरावट आई है। सोने की बात करें तो 0.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10 ग्राम सोना 49,310.00 रुपए पर है। वहीं एक किलो ग्राम चांदी 1.57 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 68,950.00 रुपए में मिल रही है। चांदी खरीदने वालों के लिए यह बढ़िया मौका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,590.00 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 48,920.00 रुपए बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 72,900.00 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,590 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,920 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,180 और 24 कैरेट सोना 48,490 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,750 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,090 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,460 और 24 कैरेट 47,730 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्रियों समेत राहुल गांधी और प्रशांत किशोर का फोन किया गया टैप, टारगेट पर थे 300 से अधिक नंबर

शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली46,59048,920
बेंगलुरू46,58048,910
चेन्नई45,46047,730
कोलकाता46,75049,090
हैदराबाद45,46047,730
मुंबई46,18048,490
भोपाल46,18048,490
जयपुर46,14048,450
लखनऊ46,59048,920

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

 

यह भी पढ़ें

500 रुपए में खुलवाएं डाकघर बचत खाता, मिलेगा हाई रिटर्न और 7000 की टैक्स छूट


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो