बाजार

225 रुपए की तेजी के साथ रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी 280 रुपए चमकी

सोना स्टैंडर्ड 225 रुपए चमककर 33,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना बिटुर भी इतना ही चढक़र 32,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Jan 14, 2019 / 03:46 pm

Ashutosh Verma

225 रुपए की तेजी के साथ रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी 280 रुपए चमकी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही मजबूती के कारण स्थानीय बाजार तीन दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी आयी है। सोना स्टैंडर्ड 225 रुपए चमककर 33,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर और सोना बिटुर भी इतना ही चढक़र 32,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे गिन्नी की चमक भी तेज हुई और आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की बढ़त के साथ 25,400 रुपए पर पहुंच गयी। औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 280 रुपए की बढ़त में 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गयी। भविष्य में दाम बढऩे की उम्मीद में चांदी वायदा भी 150 रुपए की बढ़त के साथ 39,620 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।


कैसा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में सोने की चमक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दर में बढोतरी करने की संभावना कम है, जिससे जिससे निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ गया है। इसके अलावा दिसंबर में चीन के निर्यात आंकड़े में तेज गिरावट रही है, जिससे शेयर बाजार में वैश्विक आर्थिक विकास की सुस्ती की आशंका बढ़ गयी है। अतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 6.45 डॉलर की तेजी में 1,293.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,293.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 15.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।


दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,100
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,950
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,100
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,620
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :78,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,400
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / Market News / 225 रुपए की तेजी के साथ रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी भी 280 रुपए चमकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.