scriptगूगल पर 5.5 खरब का जुर्माना, यूरोपीय यूनियन की कार्रवाई | Google May Face Record Fine in EU Antitrust Trial | Patrika News

गूगल पर 5.5 खरब का जुर्माना, यूरोपीय यूनियन की कार्रवाई

locationबालाघाटPublished: Jun 18, 2017 09:32:00 am

Submitted by:

santosh

यूरोपीय संघ (ईयू) ने गूगल पर उसके सर्च इंजन का दुरुपयोग कर अपनी नई खरीदारी सेवा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उस पर करीब 5.5 खबर रुपए का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने गूगल पर उसके सर्च इंजन का दुरुपयोग कर अपनी नई खरीदारी सेवा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उस पर करीब 5.5 खबर रुपए का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है। यूरोपीय संघ के अधिकारी आगामी हफ्तों में गूगल को उसके बाजार पर आधिपत्य जमाने का दोषी होने की घोषणा कर सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पिछले साल जुलाई में आयोग ने अपने उस विश्वास को फिर दोहराया कि सर्च इंजन ने खोज परिणाम पृष्ठों में व्यवस्थित रूप से इसकी तुलना खरीदारी सेवा के पक्ष में करते हुए अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग किया था। 
सर्च इंजन का गलत इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया है कि गूगल ने गलत तरीके से अपनी वेबसाइटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसने इसके सर्च बार और विज्ञापनों का इस्तेमाल किया। 
पेश करना होगा मसौदा

रिपोर्ट के अनुसार एकाधिकार की स्थिति के दुरुपयोग के लिए वित्तीय प्रतिबंध कंपनी की कुल राजस्व के अधिकतम 10 फीसदी पर जुर्माना लगाया गया है। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट पर पिछले साल 90 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था, जो गूगल के खरीदारी राजस्व का 30 फीसदी जुर्माना माना गया। 
गूगल को यह मसौदा पेश करना होगा कि वह भविष्य में अपने खरीदारी व्यवसाय का निर्माण कैसे करना चाहती है। अगर वह ऐसा आयोग द्वारा निर्धारित समय में नहीं कर पाती है तो कंपनी को प्रत्येक दिन के औसत दैनिक कारोबार का पांच फीसदी जुर्माने के रूप में देना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो