scriptअब जितने KM करेंगे सफर, उतनी दूरी तक का देना होगा टोल टैक्स- जानें क्या है नई पॉलिसी | govt will introduce new toll policy may let you pay per kilometre | Patrika News

अब जितने KM करेंगे सफर, उतनी दूरी तक का देना होगा टोल टैक्स- जानें क्या है नई पॉलिसी

Published: May 11, 2017 04:35:00 pm

नितिन गडकरी ने कहा कि टोल टैक्स से संबंधित ऐसे ढ़ेरों सुझाव मंत्रालय को मिले हैं। जिसे लेकर हम नए सिरे से विचार कर रहे हैं। और इसे लेकर जल्द ही नई पॉलिसी का ऐलान संभव है।

toll plaza

toll plaza

अपनी गाड़ी से दूर सफर पर जाने वाले लोगों को सरकार टोल टैक्स में रियायत देने की तैयारी कर रही है। सरकार इसे लेकर नई टोल पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। जिसका खुलासा केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। 
नई पॉलिसी के मुताबिक, लोग जितने किलोमीटर अपनी गाड़ी से सफर करेंगे, उन्हें उतनी ही दूरी के लिए टोल टैक्स भरना पड़ेगा। इससे उनपर अतिरिक्त कर बोझ कम होगा। इस पॉलिसी के अनुसार प्रति किमी के हिसाब से लोगों को रोड टोल टैक्स देना होगा। फिलहाल टोल प्लाजा पर तय चार्ज देना पड़ता है। 
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि टोल टैक्स से संबंधित ऐसे ढ़ेरों सुझाव मंत्रालय को मिले हैं। जिसे लेकर हम नए सिरे से विचार कर रहे हैं। और इसे लेकर जल्द ही नई पॉलिसी का ऐलान संभव है। उनका कहना कि टोल टैक्स से संबंधित इन सुझावों में प्रति किमी के हिसाब से कर वसूलने की बात कही गई है। 
सड़क एंव परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इस साल अगस्त में शुरु हो रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे नई पॉलिसी के तहत टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस-वे 135 किलोमीटर लंबा है और पलवल-गाजियाबाद-कुंडली के बीच बनाया जा रहा है।
वहीं मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश के नेशनल हाईवे पर हमेशा टोल टैक्स को लेकर विवाद देखा जाता है। वहीं टोल स्टाफ और आसपास के लोगों में झगड़े भी होते हैं। इसे देखते हुए अगर नई पॉलिसी लागू होती है तो लोगों को कम टैक्स देना पड़ेगा। साथ ही उनका बोझ भी कम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो