script2.36 लाख करोड़पति NRI’s में आधे से ज्यादा राजस्थानी, अरबों में संपत्ति | Half of millionaire NRIs are Rajasthani | Patrika News

2.36 लाख करोड़पति NRI’s में आधे से ज्यादा राजस्थानी, अरबों में संपत्ति

Published: May 09, 2016 09:25:00 am

Submitted by:

दुनिया में 2.36 लाख प्रवासी भारतीय करोड़पति हैं। अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन ने करोड़पति प्रवासी भारतीयों में से आधे से ज्यादा यानी 1.75 लाख राजस्थानी होने का दावा किया है।

रुपए की गिरती कीमतों ने प्रवासी भारतीयों को मालामाल कर दिया है। उन्होंने बीते साल इतना निवेश किया कि इस समय दुनिया में 2.36 लाख प्रवासी भारतीय करोड़पति हैं। एक वैल्थ कंसल्टेन्सी फर्म ने यह आंकड़ा जारी किया है। 
वहीं मारवाडि़यों की संस्था अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन ने करोड़पति प्रवासी भारतीयों में से आधे से ज्यादा यानी 1.75 लाख राजस्थानी होने का दावा किया है। सम्मेलन के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान में निवेश पर इसका असर दिखने लगेगा।
विदेशों में एक करोड़ एनआरआई

अन्तरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष अरूण अग्रवाल ने बताया कि विदेशों में करीब एक करोड़ मारवाड़ी रह रहे हैं। इनकी तादाद में इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश में निवेश के लिए मारवाड़ी लगातार आगे आ रहे हैं। 
अमरीका में सबसे ज्यादा

फर्म की रिपोर्ट के अनुसार 2015 में करोड़पति प्रवासी भारतीयों की संख्या 2.36 लाख थी। तब हरेक के पास औसतन 3.83 मिलियन डॉलर (करीब 25.50 करोड़ रुपए) से ज्यादा की संपत्ति थी। अमरीका में सबसे ज्यादा 56.5 फीसदी यानी 1,33,564 प्रवासी भारतीय रहते हैं। यह दुनियाभर में फैले प्रवासी भारतीयों का 56.5 प्रतिशत है। उसके बाद 12.7 प्रतिशत के साथ इंग्लैंड का नंबर आता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कनाडा, होंगकोंग, सिंगापुर, इंडोनेशिया और जापान जैसे देशों में भी करोड़पति एनआरआईज की अच्छी-खासी तादाद है।
निवेश में बना रहे जगह

रिपोर्ट कहती है कि साल 2015 में करोड़पति प्रवासी भारतीयों की कुल संपत्ति करीब 915 अरब डॉलर (करीब 60,937 अरब रुपए) आंकी गई जिसके साल 2015 में बढ़कर 1.4 ट्रिलियन (करीब 93,237 अरब रुपए) होने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और रुपए की कमजोरी प्रवासी भारतीयों द्वारा देश में निवेश की महत्वपूर्ण कारक बनीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो