scriptनोटबंदी के बाद जन धन खातों में हुई धन की बारिश, जमा हुए 27 हजार करोड़ रूपए | Jan Dhan Deposits Soar By Over Rs 27000 Crore Post Note Ban | Patrika News

नोटबंदी के बाद जन धन खातों में हुई धन की बारिश, जमा हुए 27 हजार करोड़ रूपए

Published: Nov 27, 2016 07:32:00 pm

Submitted by:

balram singh

9 नवंबर 2016 को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रूपए जमा थे। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद जन धन खातों में 27,198 करोड़ रूपए जमा हुए हैं।

Black money

Black money

केंद्र सरकार के 500 औऱ 1000 के पुराने नोट पर बैन के बाद जन धन खातों में पैसों की बरसात हो रही है। नोटबंदी के बाद 14 दिनों में जन धन खातों में जमा राशि में तकरीबन 27,200 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है। 
देश के करीब 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में अब कुल जमा राशि 70 हजार करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। 23 नवंबर को यह आंकड़ा 72,834.72 करोड़ रूपए था। सबसे खास बात ये है कि 22.94 प्रतिशत खातों में अब भी एक रूपया नहीं है।
9 नवंबर 2016 को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रूपए जमा थे। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद जन धन खातों में 27,198 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। नोटबंदी के बाद देश में लोगों को पैसों की कमी से परेशान होना पड़ रहा है पर कहा ये भी जा रहा है कि आम लोग सरकार के इस निर्णय के पक्ष में हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो