उद्योग जगत

जैक्वार समूह ने रखा 3,900 करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य

शौचालय एवं स्नानघर के लिए सामान बनाने वाली कंपनी जैक्वार समूह ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 3,900 करोड़ रुपए एवं 2022 तक एक अरब डॉलर की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।

Feb 16, 2019 / 06:37 pm

Shivani Sharma

जैक्वार समूह ने रखा 3,900 करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य

नई दिल्ली। शौचालय एवं स्नानघर के लिए सामान बनाने वाली कंपनी जैक्वार समूह ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 3,900 करोड़ रुपए एवं 2022 तक एक अरब डॉलर की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि देश में अपनी विस्तार योजना के तहत कंपनी ने माधवरम में एक विशेष शोरूम का उद्घाटन किया है।

प्रोेडक्ट का लगेगी प्रदर्शनी

आपको बता दें कि इन शोरूम में कंपनी के नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय 3,123 करोड़ रुपए रही थी। इसी बीच रीयल एस्टेट डेवलपर एसपीआर समूह ने जैक्वार समूह के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत एक प्रदर्शनी केंद्र की स्थापना की जाएगी एवं एसपीआर सिटी प्रोजेक्ट के लिए जैक्वार के उत्पाद खरीदे जाएंगे।

बढ़ेगी बिक्री

कंपनी ने बताया कि हम नई योजनाओं को लाएंगे, जिससे हमारे लाभ में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कंपनी में बनने वाले सभी नए प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे बिक्री में बढ़ोतरी हो सके।
(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)

Home / Business / Industry / जैक्वार समूह ने रखा 3,900 करोड़ रुपए की आय का लक्ष्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.