scriptआपकी सोच से भी ज़्यादा महंगे शौक पालती हैं अंबानी की होने वाली बहू, कमाई जान उड़ जाएंगे होश | know more about shloka mehta | Patrika News

आपकी सोच से भी ज़्यादा महंगे शौक पालती हैं अंबानी की होने वाली बहू, कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Published: Mar 30, 2018 01:50:12 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

बिज़नेस और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ श्लोका को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है।

ambani
नई दिल्ली। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर में अब जल्द ही बहू आने वाली हैं। अंबानी के बड़े बेटे आकाश अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से इस साल शादी करने जा रहे हैं। गोवा में आकाश और श्लोका की बीते शनिवार प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। आकाश और श्लोका ने एक साथ धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई की थी। स्कूल में ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। स्कूलिंग के बाद श्लोका ने Princeton यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की और फिर लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेकर उन्होंने सामाजिक विज्ञान की भी पढ़ाई की। इतना ही नहीं श्लोका ने कानून की पढ़ाई में मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त कर रखी है।
जैसा कि आप जानते हैं कि श्लोका देश के नामचीन हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी हैं। लिहाज़ा श्लोका एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक कार्यों में भी काफी एक्टिव रहती हैं। चलिए अब हम आपको श्लोका मेहता के बिज़नेस बैकग्राउंड के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
श्लोका साल 2014 में रोजी ब्लू फाउंडेशन कंपनी की डायरेक्टर बन गई थीं। ये कंपनी श्लोका के पिता रसेल मेहता की ही है। बता दें कि रोजी ब्लू फाउंडेशन देश के सबसे बड़े डायमंड कंपनियों में से एक है। फाइनैन्शियल वेबसाइट finapp की मानें तो श्लोका मेहता की नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपए है। साल 2015 में श्लोका ने एक NGO को शुरु किया। श्लोका ने अपने NGO का नाम कनेक्ट फॉर रखा। बता दें कि श्लोका का यह NGO गरीब लोगों के लिए भोजन, निवास, शिक्षा के अलावा कई अन्य सुविधाएं प्रदान करता है।
बिज़नेस और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ श्लोका को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। जानकारी के मुताबिक श्लोका ने अभी हाल ही में 4 करोड़ रुपये की Bentley कार खरीदी है। इसके अलावा श्लोका के पास कई लग्ज़री गाड़ियां भी मौजूद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो