म्यूचुअल फंड

अपने होने वाली पत्नी दीपिका पादुकोण से केवल इतना ही ज्यादा कमाते हैं रणवीर सिंह

आखिरकार बॉलीवुड के सबसे हॉट जोड़ी कहे जानेवाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की औपचारिक घोषणा कर ही दी। खुद रणवीर सिंह ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को ये खबर दी कि वो और दीपिका पादुकोण 14 ऩंवबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Oct 22, 2018 / 08:32 am

manish ranjan

अपने होनेवाली पत्नी दीपिका पादुकोण से केवल इतना ही ज्यादा कमाते हैं रणवीर सिंह

नई दिल्ली। आखिरकार बॉलीवुड के सबसे हॉट जोड़ी कहे जानेवाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की औपचारिक घोषणा कर ही दी। खुद रणवीर सिंह ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को ये खबर दी कि वो और दीपिका पादुकोण 14 ऩंवबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये तो हुई इनकी शादी की बात लेकिन अब तो आपको बताने जा रहे हैं। उसे जानकर आप भी थोड़ा हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की नेटवर्थ और कमाई में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। आइए जानते हैं दोनो की इनकम के बारे में …
रणवीर सिंह की कमाई

बॉलीवुड के हॉट चार्मिंग कहे जाने वाले रणवीर सिंह की नेटवर्थ करीब 136 करोड़ की है। जबकि रणवीर की सालाना कमाई 32 करोड़ रुपए है। इनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है। इसके अलावा ये ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरे सोर्स से भी कमाते हैं। रणवीर के पास करीब 6 करोड़ की लग्जरी कारें हैं। जबकि निवेश के नाम पर इन्होंने 45 करोड़ जमा किए हुए हैं।
दीपिका की कमाई

वही दीपिका पादुकोण की बात करें तो दीपिका की नेटवर्थ करीब 102 करोड़ की है। जबकि इनकी सालाना इनकम 21 करोड़ की है। आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका को 11 करोड़ रुपए मिले थे। दीपिका अपने बैग और दूसरे फैशन एसेसरीज पर करीब 70 लाख से ज्यादा खर्च करती है। वही कारों की बात करें तो इनके पास BMW, AUDI कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
 

 

 

 

Home / Business / Mutual Funds / अपने होने वाली पत्नी दीपिका पादुकोण से केवल इतना ही ज्यादा कमाते हैं रणवीर सिंह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.