सरकार LIC में 5% और कम कर सकती है हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से सरकार LIC में 5% और हिस्सेदारी कम करने के बारे में विचार कर रही है। सेबी को दिए डॉक्युमेंट्स के हिसाब से सरकार LIC में 5% की हिस्सेदारी बेच रही है। अगर इस 5% और बढ़ाती है तो यह बढ़कर 10% हो जाएगा।
भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO है LIC
सरकार LIC में 5% हिस्सेदारी बेच रही है जिसके बाद भी यह इतिहास का सबसे बड़ा IPO होने जा रहा है। लिस्ट होने के बाद LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन RIL और TCS जैसी कंपनियों के बराबर हो जाएगा। इससे पहले सबसे बड़े IPO का रिकार्ड पेटीएम के पास है जिसने 2021 में 18,300 करोड़ रुपए जुटाए थे। अगर सरकार 5% और हिस्सेदारी कम करती है तो यह आईपीओ और अधिक बड़ा हो सकता है।