script22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम | 22 carat gold Rs 62325 per ten grams | Patrika News
मंडी भाव

22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम

इंदौर बाजार. 26-3-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 68040 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75200 रुपए किलो

इंदौरMar 26, 2024 / 07:10 pm

विशाल मात

22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम

22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम
इंदौर. विदेशी बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना के दाम तेज रहे, जबकि चांदी में नरमी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 2189 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 24.68 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 66700 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 62325 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74400 व टंच 74500 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 68040 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75200 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू, प्याज और लहसुन की आवक कमजोर
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज व लहसुन की आवक कमजोर रही। आवक कम होने के कारण व्यापार भी कमजोर रहा। प्याज की 7 हजार, आलू की 8 हजार व लहसुन की 8 हजार बोर आवक हुई। आलू ज्योति 1800 से 2000, चिप्स 1600 से 1700, प्याज महाराष्ट्र 1500 से 1600, लोकल 1300 से 1400, एवरेज 900 से 1100, लहसुन ऊंटी 11000 से 11500, बोल्ड 10000 से 10900, मीडियम 950 रुपए क्विंटल बिका।
———–
कम भाव मिलने से किसानों से सरसों की बिकवाली रोकी
इंदौर. मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों की थोक मंडियों में सरसों का भाव नरम होने से किसानों को अपने उत्पादन का बड़ा भाग रोककर रखने के लिए विवश होना पड़ रहा है। आमतौर पर देखा जाता है कि फसल की कटाई-तैयारी के समय किसान भारी मात्रा में मंडियों में अपना माल उतारते हैं लेकिन जब भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे आ जाता है तब उसे बिक्री की गति धीमी करनी पड़ती है। देश की मंडियों में सरसों की 7.50 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान मेें 4.25 लाख, मध्यप्रदेश में 70 हजार, यूपी में 75 हजार, पंजाब व हरियाणा में 60 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 95 हजार बोरी सरसों आई। 2024 के 12वें सप्ताह में, अमरीकी सोयाबीन पेराई मुनाफा एक सप्ताह पहले की तुलना में 10 प्रतिशत कम हो गया। अमरीका के कृषि विभाग द्वारा जारी क्रशिंग साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला कि अमरीकी सोयाबीन पेराई लाभ प्रति बुशेल यूएस डॉलर 1.91 बुशेल था, जो पिछले सप्ताह के यूएस डॉलर 2.13 बुशेल से 10.33 प्रतिशत कम है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1480 से 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960 से 965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925, मुंबई सोया रिफाइंड 985 से 990, मुंबई पाम तेल 950 इंदौर पाम 990 से 1000, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 910 रुपए।
तिलहन : सरसों (बारीक) 5900 से 6000, एवरेज 5600 से 5900, रायड़ा 4500 से 4700, सोयाबीन 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4700, लक्ष्मी 4550, प्रेस्टीज 4615, सांवरिया 4600, खंडवा 4625, धानुका 4660, एमएस नीमच 4650, एमएस पचोर 4590 व एवी 4600 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1750, बुरहानपुर 1750, अकोला 2750 रुपए।
—-
आयात कम होने के कारण मसूर के भाव तेज
इंदौर. प्रमुख निर्यातक देशों में आपूर्ति की स्थिति जटिल होने से भारत में चालू वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दलहनों के आयात में भारी गिरावट आ गई। आयात कम होने से मसूर के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जनवरी-मार्च 2024 के दौरान देश में 5,16,223 टन दलहन (मसूर, अरहर एवं उड़द) का आयात हुआ जो जनवरी-मार्च 2023 में हुए आयात 7,24,883 टन से करीब 29 प्रतिशत कम है। आगामी समय में भारत में जोरदार मांग निकलने तथा कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद के सहारे निर्यातक देशों में उत्पादक अपने दलहनों का स्टॉक दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5550, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10150, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8875 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5800, विशाल नया 5400 से 5550, डंकी 5300 से 5400, मसूर 5975 से 6000, तुवर महाराष्ट्र 10300 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8700 से 9700, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7600 से 7700, मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7150 से 7250, बोल्ड 7350 से 7450, तुवर दाल सवा नंबर 12100 से 12200, फूल 13100 से 13200, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11800, (42-44) 11600, (44-46) 11300, (58-60) 9400 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
अप्रैल माह के लिए 25 लाख टन शकर कोटा जारी
इंदौर. केन्द्र सरकार ने अप्रैल माह के लिए 25 लाख टन शकर कोटा जारी किया है। उधर केरल में भाव बढऩे का असर से घरेलू बाजार में बड़ी इलायची के दाम बढ़ चले है।
शकर 3750 से 3840, सुपर 3850, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7880, शिव ज्योति (1 किलो) 7420, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6980 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 540 से 555 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 310 से 335, मीडियम 340 से 345, बेस्ट 375, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1500 से 1550, 200 भरती 1500 से 1550, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू के भाव में उठाव कमजोर
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में गेहंू के भाव में उठाव कमजोर देखा गया। मिल क्वालिटी 2350 से 2400, लोकवन गेहंू 2750 से 2800, मालवराज 2350 से 2400, पूर्णा 2550 से 2600 रुपए क्विंटल। मक्का 2300 से 2350 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2520, संघवी निमरानी 2550 व मालनपुर 2580 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / 22 कैरेट सोना 62325 रुपए दस ग्राम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो