scriptबिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट | Gold and silver prices fall due to selling pressure | Patrika News
मंडी भाव

बिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

इंदौर बाजार 11-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 73500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 83800 रुपए किलो

Apr 11, 2024 / 06:18 pm

विशाल मात

बिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

बिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोना-चांदी में गिरावट
इंदौर. ऊंची कीमतों पर बिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सराफा बाजार में बिल पर सोना 300 रुपए घटकर 73500 रुपए दस ग्राम व चांदी 200 रुपए नरम होकर 83800 रुपए किलो बिकी। कॉमेक्स पर सोना 2338 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 27.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 72800 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 67375 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 80500 व टंच 80700 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 73500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 83800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 900 रुपए प्रति नग रहा।
बेहतर मांग से सोया खली में तेजी
सरकारी खरीद शुरू होने से सरसों का भाव सुधरने के आसार
इंदौर. केन्द्रीय एजेंसियों ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा गुजरात जैसे राज्यों में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएफ) के तहत किसानों से 5650 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद का अभियान आरंभ कर दिया है।
इससे पूर्व हरियाणा में प्रांतीय एजेंसी- हैफेड ने 26 मार्च से सरसों की खरीद शुरू की थी और 7 अप्रैल तक करीब 3.25 लाख टन की खरीद करने के बाद राज्य भंडारण निगम के लिए खरीद का रास्ता साफ कर दिया। चूंकि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने 2023-24 सीजन के दौरान सरसों का घरेलू उत्पादन उछलकर 127 लाख टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है इसलिए इसकी सरकारी खरीद का लक्ष्य भी दोगुने से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। अब नैफेड की खरीदारी शुरू होने पर सरसों का भाव कुछ सुधरने की उम्मीद है। उधर सोया खली में जोरदार मांग से भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। देश में सस्ते तेल का आयात होने से घरेलू बाजार में कीमतें दबी हुई है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1500 से 1520, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 975 से 980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930 से 935, मुंबई सोया रिफाइंड 965 से 970, मुंबई पाम तेल 968, इंदौर पाम 1025, राजकोट तेलिया 2350, गुजरात लूज 1470, कपास्या तेल इंदौर 930 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800 से 5850, एवरेज 5400 से 5600, रायड़ा 4600 से 4800, सोयाबीन 4650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4975, लक्ष्मी 4920, प्रेस्टीज 4900, रुचि 4840, सांवरिया 4925, खंडवा 4900, धानुका 4940, एमएस नीमच 4900, एमएस पचोर 4850 व एवी 4850 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपए।
—-
सरकार की भाव नियंत्रण करने की कोशिशो के बाद भी चना, तुवर और उड़द की कीमतें तेज
इंदौर. सरकार दाल-दलहनों की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है, लेकिन सफलता अभी नहीं मिली है। बाजार में चना, तुवर और उड़द के कीमतों में जोरदार तेजी आ गई, जिससे इसकी दाल महंगी होती जा रही है। चने की सरकारी खरीदी प्रारंभ की गई है, लेकिन बाजार भाव ऊंचा होने से खरीदी लक्ष्य पाना मुश्किल है। मंडी में चना बढक़र 6100 रुपए क्विंटल जा पहुंचा है। चने का समर्थन मूल्य 5440 रुपए तक किया गया है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5800, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6250, तुवर लेमन नई 10950, गजरी 10400, तुवर सूडान 11600, तुवर सफेद 10600, तुवर तंजानिया 10700 व उड़द एफएक्यू 9350 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5950 से 6100, विशाल नया 5850 से 6000, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र 11400 से 11700, कर्नाटक 11600 से 11900, निमाड़ी 9800 से 11100, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7900 से 8000, मीडियम 8100 से 8200, बोल्ड 8300 से 8400, मसूर दाल मीडियम 7250 से 7350, बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 14200 से 14300, फूल 15000 से 15100, बेस्ट तुवर दाल 16000 से 16100, ब्रांडेड तुवर दाल 17100, मूंग दाल मीडियम 10550 से 10650, बोल्ड 10750 से 10850, मूंग मोगर 11450 से 11550, बोल्ड 11650 से 11750, उड़द दाल मीडियम 11300 से 11400, बोल्ड 11500 से 11600, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12000, (42-44) 11800, (44-46) 11500, (58-60) 9600 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
खोपरा गोला, कालीमिर्च और सौंफ के भाव नरम, खोपरा बूरा में आया सुधार
चने के भाव बढऩे से बेसन हुआ महंगा, नारियल में अच्छी मांग
इंदौर. किराना बाजार में त्योहारी खरीदी निकले से नारियल के भाव में सुधार आया, जबकि चना महंगा होने से बेसन के भाव बढक़र 4100 रुपए प्रति 50 किलो तेज रहे। खोपरा गोला में 2 रुपए तथा कालीमिर्च में 11 रुपए किलो भाव कम हुआ। सौंप में 10 रुपए किलो की गिरावट आई। खोपरा बूरा के भाव तेज रहे।
शकर 3870 से 3900, सुपर 3920, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 114 व बाक्स में 120 से 138, खोपरा बूरा 2450 से 4500 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 538 से 548 मिनिमटर 565 से 572, मटरदाना 580 से 595, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 315 से 340, मीडियम 347 से 360, बेस्ट 390, सौंफ मोटी 130 से 140, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 2000 से 2050, 160 भरती 2000 से 2050, 200 भरती 2100 से 2150, 250 भरती 2150 से 2200, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 185 से 188, बेस्ट 220 से 223 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1460, रवा कट्टे में 1570, मैदा 1470, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
उपभोक्ताओं की वार्षिक खरीदी से गेहंू में तेजी
इंदौर. सालभर गेहंू भंडार के लिए उपभोक्ताओं की खरीदी निकलने से गेहंू के भाव में तेजी आई। मंडी मेें गेहंू की 5000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2400 से 2475, लोकवन गेहंू 2950 से 3000, मालवराज 2450 से 2500, पूर्णा 2850 से 2900 रुपए क्विंटल। मक्का 2200 से 2250 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2490, संघवी निमरानी 2520 व मालनपुर 2430 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / बिकवाली का दबाव रहने से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो