scriptविदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे | Gold and silver prices fell due to foreign decline | Patrika News
मंडी भाव

विदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

इंदौर बाजार. 22-3-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67775 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74350 रुपए किलो

इंदौरMar 22, 2024 / 06:26 pm

विशाल मात

विदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

विदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

विदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे
इंदौर. एशियाई व्यापार में सोने की कीमतों में गिरावट आई, स्विस नेशनल बैंक द्वारा आश्चर्यजनक ब्याज दर में कटौती के बाद डॉलर में तेज उछाल के कारण सोना-चांदी में निवेशक खरीदी से पीछे हटे है। विदेशी गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना आरटीजीएस पर 825 व चांदी 2000 रुपए सस्ती हुई। कॉमेक्स पर सोना 2167.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 24.56 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 66575 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 62080 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74000 व टंच 74200 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 67775 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74350 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू में अच्छी खरीदी, प्याज नरम
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में प्याज में नरमी का रुख रहा, जबकि आलू में अच्छी खरीदी रही। मंडी में लहसुन की 22 हजार, प्याज की 18 हजार व आलू की 23 हजार बोरी आवक हुई। आलू ज्योति 1800 से 2000, चिप्स 1500 से 1600, प्याज महाराष्ट्र 1600 से 1700, लोकल 1300 से 1500, एवरेज 800 से 1100, लहसुन ऊंटी 10500 से 11000, देशी लहसुन 10000 से 10500, एवरेज 9000 से 10000, बारिक 5000 से 6000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देश में सरसों की 14.25 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश में सरसों की 14.25 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 7.50 लाख, मध्यप्रदेश में 1.75 लाख, यूपी में 1.75 लाख, पंजाब में 1 लाख, गुजरात में 55 हजार व अन्य राज्यों में 1.70 लाख बोरी सरसों आई।
देश में सोयाबीन की 2.20 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 75 हजार, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 10 हजार व अन्य राज्यों में 10 हजार बोरी सोयाबीन आई। सरकारी संस्था-मलेशियन पाम आयल बोर्ड (एम्पोल) के आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी 2024 में मलेशिया से क्रूड पाम तेल (सी पी ओ) का निर्यात घटकर 10.16 लाख टन पर सिमट गया जो पिछले अनेक महीनों का सबसे निचला स्तर रहा । इससे पूर्व मई 2023 में 10.79 लाख टन एवं अप्रैल 2023 में 10.88 लाख टन सीपीओ का निर्यात किया गया था । मलेशिया सीपीओ का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
एप्पोब की रिपोर्ट के अनुसार करवरी 2024 के आरंभ में मलेशिया में 20.20 लाख टन सीपीओ का पिछला बकाया स्टॉक मौजूद था जबकि 33 हजार टन के आयात तथा 12.60 लाख टन के उत्पादन के साथ इसकी कुल उपलब्धता 38.13 लाख टन पर पहुंची। इसमें से 10.16 लाख टन का निर्यात और 3.78 लाख टन का घरेलू उपयोग हुआ। इस तरह करनरी में 13.94 लाख टन सीपीओ की खपत हुई और 1 मार्च 2024 को वहां 19.19 लाख टन का बकाया अधिशेष स्टॉक बच गया।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1490 से 1510, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 975 से 980, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930 से 935, मुंबई सोया रिफाइंड 990 से 1000, मुंबई पाम तेल 960, इंदौर पाम 1010 से 1015, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 925 रुपए।
तिलहन : सरसों 6100 से 6200, रायड़ा 4500 से 4700, सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4675, लक्ष्मी 4580, प्रेस्टीज 4625, सांवरिया 4600, खंडवा 4600, धानुका 4660, एमएस नीमच 4775, एमएस पचोर 4600 व एवी 4625 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2800 रुपए।
—-
लेवाली कमजोर रहने से चना दाल में गिरावट
इंदौर. चने के भाव में तेजी थमने के साथ दालों में ग्राहकी का अभाव रहने से चना दाल में गिरावट दर्ज की गई। मंडी में चना 5800 रुपए पर स्थिर रहा। आपूर्ति कम होने से मूंग के भाव मजबूत रहे। तुवर और उड़द में स्थिरता रही।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5550, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10000, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8850 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5800, विशाल नया 5400 से 5550, डंकी 5300 से 5400, मसूर 5900 से 5975, तुवर महाराष्ट्र 10300 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8700 से 9700, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7600 से 7700, मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7150 से 7250, बोल्ड 7350 से 7450, तुवर दाल सवा नंबर 12000 से 12100, फूल 13000 से 13100, बेस्ट तुवर दाल 13800 से 13900, ब्रांडेड तुवर दाल 14900, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर 11200 से 11300, बोल्ड 11400 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 11900, (42-44) 11700, (44-46) 11500, (58-60) 10000 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
चने के भाव घटने से बेसन के दाम हुए कम
इंदौर. किराना बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से व्यापारी चिंतित है। मांग ठंडी रहने से प्रमुख किराना वस्तुओं के भाव में उठाव नहीं आ रहा है। चने के दाम घटने से बेसन घटकर 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी बिका।
शकर 3750 से 3830, सुपर 3850, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7880, शिव ज्योति (1 किलो) 7420, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6980 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 540 से 555 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 310 से 335, मीडियम 340 से 345, बेस्ट 375, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1325 से 1375, बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1500 से 1550, 200 भरती 1500 से 1550, 250 भरती 1650 से 1750, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
8 हजार बोरी गेहंू की आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 8 हजार बोरी गेहंू की आवक हुई। मिल क्वालिटी 2350 से 2400, लोकवन गेहंू 2750 से 2800, मालवराज 2350 से 2400, पूर्णा 2550 से 2600 रुपए क्विंटल। मक्का 2300 से 2350 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2510, संघवी निमरानी 2530 व मालनपुर 2600 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / विदेशी गिरावट से सोना-चांदी के दाम घटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो