scriptअमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा | Gold becomes expensive due to softening of US inflation | Patrika News
मंडी भाव

अमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा

इंदौर बाजार. 2-4-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 70850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 77300 रुपए किलो

Apr 02, 2024 / 07:47 pm

विशाल मात

अमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा

अमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा

अमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा
इंदौर. जून में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को फिर से जगाते हुए, अमरीकी मुद्रास्फीति की धीमी प्रवृत्ति के संकेतों से उत्साहित होकर, सोने की कीमतें लगातार तेजी बनी हुई है। इंदौर सराफा बाजार में बिल पर सोना 180 रुपए महंगा होकर 70850 रुपए दस ग्राम पर पहुंच गया है। कॉमेक्स पर सोना 2260 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 25.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 68850 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 64900 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 76000 व टंच 76100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 70850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 77300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आपूर्ति में कमी से आलू के दाम बढ़े
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आपूर्ति कम होने से आलू के दाम बढ़े है। व्यापारियों का कहना है कि मार्च में आलू की फसल समाप्त हो गई है अब कोल्ड स्टोर का आलू मंडी में आ रहा है। इस बार पैदावार कम होने से कोल्ड स्टोर में 50 प्रतिशत ही आलू गया है। इसका अर्थ है कि आलू में आगे और तेजी देखी जा सकती है। मंडी में प्याज की 6 हजार व आलू की 5 हजार बोर आवक हुई। आलू ज्योति 2000 से 2200, चिप्स 1800 से 1900, प्याज महाराष्ट्र 1800 से 2000, लोकल 1500 से 1600, एवरेज 1000 से 1100, लहसुन ऊंची 13000 से 14000, बोल्ड 12500 से 13000, मीडियम 10500 व बारिक 9000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
देश में सरसों की 7.25 लाख बोरी आवक
इंदौर. देश की मंडियों में 7.25 लाख बोरी सरसों की आवक हुई। राजस्थान में 4 लाख, मध्यप्रदेश में 75 हजार, यूपी में 85 हजार, पंजाब-हरियाणा में 70 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 70 हजार बोरी सरसों आई। व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक मार्च में 15.50 लाख टन सरसों की आवक हुई। पिछले वर्ष मार्च में 16 लाख टन सरसों की आवक हुई थी। अप्रेल की शुरुआत में किसान के पास कुल 104.90 लाख टन सरसों शेष बचा हैं, वहीं स्टॉकिस्टों व प्रोसेसर्स के पास 2.5 लाख टन स्टॉक उपलब्ध है जबकि पिछले वर्ष इस समय इनके पास 5 लाख टन स्टॉक उपलब्ध थी। देश की मंडियों में 2.50 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 75 हजार, महाराष्ट्र में 1 लाख, राजस्थान में 15 हजार व अन्य राज्यों में 15 हजार बोरी सोयाबीन आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 985 से 990, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 940 से 945, मुंबई सोया रिफाइंड 975 से 980, मुंबई पाम तेल 970, इंदौर पाम 1030, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 950 रुपए।
तिलहन : सरसों (बारीक) 5900 से 6000, एवरेज 5600 से 5900, रायड़ा 4600 से 4780, सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4775, लक्ष्मी 4700, प्रेस्टीज 4725, रुचि 4660, सांवरिया 4650, खंडवा 4675, धानुका 4745, एमएस नीमच 4760, एमएस पचोर 4690 व एवी 4700 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1875, देवास 1875, उज्जैन 1875, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2825 रुपए।
—-
महंगाई की मार: दालों के भाव में फिर आई तेजी, तुवर की दाल सबसे महंगी हुई
इंदौर. दालों के भाव में फिर तेजी शुरू हो गई है। तुवर दाल से लेकर चना दाल सभी महंगी हो गई हैं। व्यापारियों के मुताबिक कच्चे मालों की आपूर्ति कम होने के साथ दालों का उत्पादन कम हुआ है। इससे दालें महंगी हो रही हैं। भाव में तेजी आगे भी बनी रह सकती है। थोक में तुवर दाल 153 रुपए किलो पहुंच गई है। दालों की बढ़ती कीमतों से सरकार भी चिंतित है क्योंकि लोकसभा चुनाव सामने है। वैसे महंगाई नियंत्रण के लिए सरकार कोशिश करते आई है, लेकिन दालों की कीमतें अभी तक नियंत्रण में नहीं आई है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5550, काबुली सूडान 6500, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10350, गजरी 9500, तुवर सूडान 10700, तुवर सफेद 9800, तुवर तंजानिया 9900 व उड़द एफएक्यू 9100 रुपए।
दलहन: चना कांटा 5800 से 5850, विशाल नया 5460 से 5650, डंकी 5300 से 5400, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10500 से 10600, कर्नाटक 10500 से 10700, निमाड़ी 8700 से 9700, मूंग 9000 से 9200, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9200, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7600 से 7700, मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, मसूर दाल मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7400 से 7500, तुवर दाल सवा नंबर 12400 से 12500, फूल 13400 से 13500, बेस्ट तुवर दाल 14200 से 14300, ब्रांडेड तुवर दाल 15300, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12000, (42-44) 11800, (44-46) 11500, (58-60) 9500 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 10000 से 11000 , दुबार 8500 से 9500, मिनी दुबार 7500 से 8500, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4500 से 7000, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
केरल में हरी इलायची का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका
इंदौर. लम्बे समय से प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में वर्षा का अभाव होने तथा मौसम गर्म रहने से केरल में हरी इलायची की फसल के लिए खतरा पैदा हो गया है। पिछले महीने यानी मार्च में वहां बारिश नहीं या नगण्य हुई जिससे उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। मध्य अप्रेल तक इलायची की फसल के लिए एक दो अच्छी बारिश की सख्त जरूरत है अन्यथा इसका उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ग्वाटेमाला में पिछले साल हरी इलायची का उत्पादन उछलकर 54,000 टन के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया था जो चालू वर्ष के दौरान लुढक़कर 30,000 टन के करीब रह जाने की संभावना है। यदि अप्रेल में केरल में मौसम अनुकूल रहा तो वर्ष 1982-83 के बाद पहली बार भारत में इलायची का उत्पादन ग्वाटेमाला से अधिक हो सकता है। वर्तमान समय में दोनों देशों की इलयाची के दाम में ज्यादा अंतर नहीं है इसलिए आगामी सप्ताहों में भारतीय उत्पाद की निर्यात मांग बेहतर रहने की उम्मीद है।
शकर 3780 से 3860, सुपर 3900, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 105 से 110, छोटा 90, सच्चासाबु एगमार्क (आध किलो पैकिंग) 7740, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 7440, शिव ज्योति (1 किलो) 7360, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 6950 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 106 व बाक्स में 120 से 135, खोपरा बूरा 2350 से 4400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 540 से 555 मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 590 से 605, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 290 से 300, जीरा 310 से 335, मीडियम 340 से 345, बेस्ट 375, सौंफ मोटी 135 से 145, बेस्ट 180 से 220, एक्सट्रा बेस्ट 280 से 325, बारीक 270 से 310, लौंग चालू 870 से 880, बेस्ट 900 से 915, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 250, जायफल 540 से 580, बेस्ट 600 से 640, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1375 से 1425, बेस्ट 1475 से 1675, पत्थरफूल 350 से 370, बेस्ट 415 से 475, बाद्यान फूल 540 से 560, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 325 से 355, ग्रीन 610 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 700 से 730, नागकेसर 925 से 1055, सौंठ 375 से 425, खसखस चालू 550 से 750, बेस्ट 1125 से 1350, धोली मूसली 2050 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 1925, मीडियम 1950 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2650, पानबार 2150 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 750 से 760, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू एस डब्ल्यू 300- 665 से 675, काजू जेएच 600 से 615, टुकड़ी 525 से 560, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 575, कैलिफोर्निया 655 से 675, ऑस्ट्रेलिया 660, मोटा दाना 700, टांच 525 से 550, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 375 से 450, बेस्ट 500 से 600, इंडियन 145 से 155, बेस्ट 170 से 215, चारोली 2250 से 2350, बेस्ट 2450, मुनक्का 375 से 450, बेस्ट 525 से 855, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1125 से 1400, मखाना 640 से 725 बेस्ट 925 से 1200, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1800 से 1850, 160 भरती 1800 से 1850, 200 भरती 1800 से 1850, 250 भरती 1800 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 480, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 180 से 188, बेस्ट 210 से 213 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1530, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1560, चना बेसन 3900 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
8000 बोरी गेहंू की आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 8000 बोरी गेहंू की आवक हुई। मिलों की कमजोर मांग से गेहंू के भाव दबे रहे। मिल क्वालिटी 2375 से 2400, लोकवन गेहंू 2800 से 2850, मालवराज 2375 से 2400, पूर्णा 2650 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2325 से 2350 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2500, संघवी निमरानी 2540 व मालनपुर 2480 रुपए क्विंटल।

Home / Business / Mandi Bhav / अमरीकी मुद्रास्फीति में नरमी से सोना हुआ महंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो