scriptमोदी सरकार ने देश की करेंसी में किया सबसे बड़ा बदलाव, 2000 के अलावा जारी किए ये नोट | Patrika News
कारोबार

मोदी सरकार ने देश की करेंसी में किया सबसे बड़ा बदलाव, 2000 के अलावा जारी किए ये नोट

5 Photos
5 years ago
1/5

साल 2016 में नोटबंदी के ऐलान के बाद देश का पहला 2,000 रुपए का नोट चलन में आया। ये मैजेंटा कलर का है। यह 500 रुपए के नोटों के साथ 20 नवंबर, 2016 को आया था। इसके पिछले हिस्से पर देश के पहले अंतरग्रहीय अंतरिक्ष मिशन मंगलयान का चित्र है।

2/5

नोटबंदी में पुराने 500 रुपए के नोटों को बंद करने के बाद 10 नवंबर, 2016 को इस मूल्य के नए नोट जारी किए गए। इनके पिछले हिस्से पर लाल किले का चित्र है।

3/5

आपको बता दें कि 7 मार्च, 2019 को नए सिक्के का ऐलान हुआ था। 5 जनवरी, 2018 को नए चॉकलेट ब्राउन कलर के नोट भी जारी हुए। ये 10 रुपए का नोट था। नए नोटों के पिछले हिस्से पर कोणार्क के सूर्य मंदिर का चित्र प्रदर्शित है।

4/5

इसके साथ ही 19 अगस्त, 2019 को 50 रुपए का नए नोट का ऐलान हुआ था। यह हल्के नीले रंग के नए नोटों के पीछे हंपी रथ का चित्र प्रकाशित है। आपको बता दें कि 25 अगस्त, 2017 को चमकदार पीले रंग के नोट जारी किए गए। इसे पिछले हिस्से पर सांची के स्तूप का चित्र प्रकाशित है।

5/5

19 जुलाई, 2018 को लैवेंडर कलर के पहले के 100 रुपए के नोटों के मुकाबले आकार में थोड़े छोटे नोट जारी किए गए। नए नोटों के पीछे गुजरात स्थित रानी की वाव को दर्शाया गया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.