scriptMother’s Day 2022: कल मदर्स डे पर मां को दें खुशियों का तोहफा, गिफ्ट करें ये पांच चीजें | Mother's Day 2022 best gift ideas for your mothers | Patrika News

Mother’s Day 2022: कल मदर्स डे पर मां को दें खुशियों का तोहफा, गिफ्ट करें ये पांच चीजें

locationनई दिल्लीPublished: May 07, 2022 02:22:54 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Mother’s Day 2022 Best Gift Ideas: मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मां और बच्चे के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कहा जाता है। मां के इसी सर्मपण और प्यार को सम्मान देने के लिए हरसाल मदर्स डे मनाया जाता है, जिस दिन लोग अपनी मां को कोई यादगार गिफ्ट भी देते हैं।

mothers_day2.jpg

Mother’s Day 2022 Best Gift Ideas: आज हम आप इस दुनिया में है तो इसकी बड़ी वजह हमारी-आपकी मां है। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मां और बच्चे के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कहा जाता है। न जानें कितनी तकलीफें सह कर हमारी-आपकी मां ने हमलोगों को इस काबिल बनाया होगा। मां के इसी सर्मपण और प्यार को सम्मान देने के लिए हरसाल मदर्स डे मनाया जाता है, जिस दिन लोग अपनी मां के लिए प्यार-सम्मान देने के साथ-साथ कोई यादगार गिफ्ट भी देते हैं।

दुनिया भर में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत औपचारिक तौर पर 1914 में हुई थी। इस साल मई महीने का दूसरा रविवार 8 मई को पड़ रहा है। जो कि कल है, ऐसे में कल बड़े धूमधाम से लोग मदर्स डे को सेलिब्रेट करेंगे। यदि आप भी मदर्स डे के इस खास मौके पर अपनी मां को गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां हम आपकों मां को गिफ्ट करने वाली पांच चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे देकर आप अपनी मां को खुश कर सकते हैं।

पसंद की ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं
सजना-सवरना महिलाओं को खूब पसंद होता है। इसी कारण से वो ज्वेलरी को भी पसंद करती है। मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को कोई ज्वेलरी आइटम गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी हैसियत के हिसाब से मां को कोई जेवर गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी पंसद की ज्वेलरी लेंगे तो निश्चित तौर पर मां को काफी अच्छा लगेगा।

साड़ी या सुट भी गिफ्ट का बेहतर विकल्प
ज्यादातर महिलाएं साड़ी या सुट पहनती है। आप मदर्स डे के इस विशेष मौके पर अपनी मां को साड़ी का सुट गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मां जो पहनती हो वो गिफ्ट करेंगे तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगेगा। यदि कोई साड़ी खरीदने का मन उनका पहले से हो तो आप उसे गिफ्ट कर सकते है। निश्चित तौर पर मां को आपकी गिफ्ट की हुई साड़ी खूब पसंद आएगी।

यह भी पढ़ेंः

Mothers Day 2021 : कोरोना महामारी में परिवार और राजनीति दोनों को संभाल रही हैं ये मां, इन पर है नाज

स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते है
मदर्स डे पर आप अपनी मां को कोई स्मार्टफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। मोबाइल आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आप अपनी मां को लेटेस्ट तकनीक वाला कोई स्मार्टफोन उपहार में दे सकते हैं। इससे वो आपसे हमेशा और अपने सर्किल के अन्य लोगों से जुड़ी रहेंगी।

मां की पसंद का खाना बनाकर खिलाएं
यूं तो हररोज मां आपके-हमारे लिए खाना बनाती ही है। मदर्स डे इस विशेष मौके पर आप मां को किचन की जिम्मेदारी से मुक्त कर उनकी पसंद का खाना खुद बनाएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। खाना के बहान आप अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त भी बीता पाएंगे।

तस्वीर के साथ कॉफी मग
तस्वीर के साथ कॉफी मग हमेशा से एक बेहतर गिफ्ट आइटम रहा है। बर्थडे, एनिर्वसरी के मौके पर भी इसे खूब दिया जाता है। मदर्स डे पर आप अपनी मां को उनकी तस्वीर के साथ कॉफी मग दे सकते है। तस्वीर में आप चाहो मां के साथ अपनी वाली तस्वीर भी दे सकते हैं। यह आपकी को खूब पसंद आएगा।

फोटो कोलाज और एल्बम भी बेहतर ऑप्शन
हर कोई अपनी पुरानी यादों को समेट कर रखना चाहता है। आपकी भी मां के साथ न जाने कितनी तस्वीरें होंगी। इस मदर्स डे पर आप अपनी मां की उन पुरानी तस्वीरों का कोलाज बनवा कर दे सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो