scriptमुकेश अंबानी 1 घंटे में कमाते हैं 1.38 करोड़ रुपए, जानिए सुबह से लेकर रात तक किन कामों में रहते हैं व्यस्त | Mukesh Ambani earns 1.38 croe in an hour know his daily routine | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

मुकेश अंबानी 1 घंटे में कमाते हैं 1.38 करोड़ रुपए, जानिए सुबह से लेकर रात तक किन कामों में रहते हैं व्यस्त

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 55.3 अरब डॉलर से भी अधिक।
चाव से खाते हैं साउथ इंडियन और गुजराती खाना।
हर रोज काम पर जाने से पहले मां के पैर छूना नहीं भूलते मुकेश अंबानी।

Apr 19, 2019 / 09:17 am

Ashutosh Verma

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी 1 घंटे में कमाते हैं 1.38 करोड़ रुपए, जानिए सुबह से लेकर रात तक किन कामों में रहते हैं व्यस्त

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries ) के एमडी और चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) का आज जन्मदिन है। फार्ब्स ( Forbes ) मैगजीन के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास कुल 55 अरब डॉलर (करीब 3.7 लाख करोड़ रुपए) से भी अधिक की संपत्ति है। अगर 12 महीनों के हिसाब से देखें तो मकेश अंबनी एक साल में करीब 32 हजार करोड़ रुपए और हर घंटे 1.38 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में इतनी कमाई करने वाला शख्स क्या करता है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।


सुबह 05:-5:30 बजे
मुकेश अंबानी हर रोज सुबह 5:30 बजे तक उठ जाते हैं।

सुबह 6-7:30 बजे
उठने के बाद भगवान को थोड़ी देर याद करते हैं और जिम में जाते हैं जो कि उनके आलीशान घर एंटिलिया के दूसरी मंजिल पर है। यहां वो कुछ देर स्विमिंग पूल में भी रहते हैं और इस दौरान न्यूज पेपर्स भी पढ़ते हैं।

सुबह 8-9 बजे
इसके दौरान मुकेश अंबानी 19वीं मंजिल पर ब्रेकफास्ट करते हैं। उन्हें हल्का ब्रेकफास्ट करना पसंद है। साथ में कोइ जूस जरूर पीते हैं। उन्हें पपीते का जूस खासतौर पर पसंद है। मुकेश अंबानी हर रविवार सुबह मुंबई के एक रेस्टोरेंट में ब्रेकफॉस्ट करने जाते हैं जहां साउथ इंडियन फूड खाते हैं।

सुबह 09-10 बजे
ब्रेकफास्ट के बाद मुकेश अंबानी 14वीं मंजिल पर ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं। एंटीलिया के 21वीं मंजिल पर अपने घर वाले ऑफिस से लैपटॉप और काम से जुड़े फाइल लेकर निकलते हैं।

सुबह 10:30 बजे
ऑफिस के लिए निकलने से पहले मुकेश अंबानी हर रोज अपने मां का पैर छूते हैं। नीता अंबानी और अपने बच्चों से मिलते हैं।

सुबह 11:00 बजे
मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित अपने ऑफिस पहुंचते हैं।

सुबह 11:30 बजे
दिनभर के काम की प्लानिंग और चेकलिस्ट के बारे में देखते हैं।

सुबह 11:30 बजे से लेकर रात 10 बजे तक
दिनभर ऑफिस का काम निपटाते हैं। उनकी खास बात है कि उनके साथ काम करने वाले हर एक कर्मचारी को नाम से जानते हैं। रात 10 बजे वो वापस घर आते हैं।

रात 11: बजे से लेकर 12 बजे तक
अपने परिवार के साथ बैठकर डिनर करते हैं। आमतौर पर इस दौरान वो रोटी, चावल, दाल और सलाद खाना पसंद करते हैं। गुजराती खाना भी उन्हें बेहद पसंद है।

रात 12 बजे
इसके बाद वो अपना कुछ जरूरी काम निपटाते हैं और नीता अंबानी से दिनभर के अपने काम को लेकर अनुभव शेयर करते हैं। मुकेश अंबानी को बॉलीवुड फिल्में देखने का भी बहुत शौक है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Home / Business / Corporate / मुकेश अंबानी 1 घंटे में कमाते हैं 1.38 करोड़ रुपए, जानिए सुबह से लेकर रात तक किन कामों में रहते हैं व्यस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो