scriptMukesh Ambani ने तीनों बच्चों के दी रिलायंस इंडस्ट्रीज की जिम्मेदारी, संभालेंगे ये लोग कारोबार | Mukesh Ambani gave responsibility of Reliance Industries children | Patrika News

Mukesh Ambani ने तीनों बच्चों के दी रिलायंस इंडस्ट्रीज की जिम्मेदारी, संभालेंगे ये लोग कारोबार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 26, 2020 06:32:41 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

ईशा अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की एडिशनल डायरेक्टर और रिलायंस जियो की डायरेक्टर हैं
ईशा और आकाश अंबानी की रिलायंस जियो में फेसबुक समेत कई कंपनियों से निवेश लाने में अहम भूमिका थी

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

नई दिल्ली। अंबानी परिवार की रिलायंस आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। दुनिया के आधे से ज्यादा लोग रिलायंस जियो से जुड़े हुए है। इस कंपंनी के फाउंडर भले ही Mukesh Ambani हो, लेकिन इस कंपनी को बढ़ाया है उनके बच्चे बड़े बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने जो अक्सर रिलायंस जियो से जुड़ी घोषणाएं करते देखे जा सकते हैं।

मुकेश अंबानी अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में लाने से पहले उन्हें कारोबार संभालने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बताया जाता है कि आकाश और ईशा अंबानी ने मिलकर इस रिलायंस जियो में फेसबुक समेत कई कंपनियों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

फेसबुक से डील में अहम थी ईशा की भूमिका:

Mukesh Ambani की बेटी ईशा अंबानी बिजनेस को बारीकी से पहचानती है। वो जियो का टेलिकॉम और रिटेल बिजनेस देखती हैं। बिजनेस के मामले में वो काफी समझदार होने के चलते ही वो जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की मार्केटिंग का कार्यभार भी ईशा अंबानी ही संभालती हैं।

रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं आकाश अंबानी:

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी अपनी बहन की तरह काफी समझदार है और वो रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आकाश अंबानी भी 2014 में अपनी बहन ईशा अंबानी के साथ कंपनी के डायरेक्टर के रूप में जुड़े हुए हैं। रिलायंस जियो के काम में जुड़े रहने के साथ आकाश अंबानी आईपीएल में रिलायंस ग्रुप की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कामकाज से भी जुड़े हैं।

एडिशनल डायरेक्टर के पद पर हैं अनंत अंबानी:

रिलायंस जियो के एडिशनल डायरेक्टर के पद पर रह रहे अनंत भले ही मीडिया के सामने ना आते हों, लेकिन काम के प्रति उनकी लगन अपने भाई-बहन से कहीं ज्यादा है। अनंत अंबानी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही वो समाज सेवा से जुड़े कामों में भी अपनी भरपूर योगदान देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो