scriptअब तेल नहीं आपकी मूंछों में ताव भरेगा ये पेंट | Nerloac paint will shine your home | Patrika News

अब तेल नहीं आपकी मूंछों में ताव भरेगा ये पेंट

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2018 12:11:31 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

घर अच्छा हो तो आपका टशन ही कुछ और होता है…

Shikhar Dhawan,Water resistant,wall,shine,Moustache trend,paint,

अब तेल नहीं आपकी मूंछों में ताव भरेगा ये पेंट

नई दिल्ली। भारत एक ऐसा देश है। जहां हर कोई टशन में रहता है। टशन किसी भी चीज का हो लेकिन हम भारतीय कोई भी मौका नहीं छोड़ते कि हम किसी से पीछे हट जाएं। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें हमारा टशन बहुत ज्यादा होता है। चाहे वो हमारे घर की शादियां हो या फिर घर के आगे खड़ी होनी वाली अपनी कार। हम भारतीयों को हर चीज़ बड़ी और बेहतरीन चाहिए। ये सब सिर्फ इसलिए हम नहीं करते कि हमें ज्यादा सुकून चाहिए। बल्कि इसलिए ज्यादा करते हैं कि सामने वाले पर हमारा एक अलग ही इम्प्रेशन पड़े।

यही चीज लागू होती है, जब हम घर की बात करते हैं। घर ऐसा होना चाहिए कि जिसे दूर से देखते ही लोग बोले “वाह क्या घर है”। घर हमारी मूंछों की तरह होते हैं। मूंछे न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में एक शान, एक टशन का सिंबल है। ये मूंछे तब और ऊंची उठ जाती हैं जब घर Nerolac Mica Marble and Exterior Paints से रंगा हो। हाल ही में टीवी पर आ रहा शिखर धवन का विज्ञापन इस बात को ही दिखाता है कि अच्छा पेंट न होने से शिखर की मूंछे झुकी हुई रहती हैं। लेकिन जैसे ही घर Nerolac Mica Marble and Exterior Paint रंग जाता है। शिखर की शान यानि उसकी मूंछे और घर फिर से चमकने लगता है।
Nerolac Mica Marble and Exterior Paint की खास बात यही है कि ये बाकी सभी पेंट्स अलग और बेहतर है। वह इसलिए क्योंकि ये न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि इसके कई फायदे भी हैं। वॉटर बेस्ड Nerolac Mica Marble Paint की लाइफ बाकी पेंट्स के मुकाबले कई ज्यादा है। ज्यादा गर्मी पड़ने पर भी ये घर को ठंडा करने में मदद करता है। वह इसलिए क्योंकि इस पेंट में ऐसा मिश्रण है, जो घर को 5 डिग्री तक ठंडा कर सकता है। साथ ही दीवारों को देखने पर आंखों को ठंडक मिलती है। यह पेंट आम पेंट की तरह जल्द रंग नहीं छोड़ता और न ही उड़ता है।
यही नहीं बारिश आने पर इस पेंट पर पानी नहीं ठहरता, जिससे घर में किसी भी प्रकार की सीलन नहीं आती। अमूमन हम देखते हैं कि साधारण पेंट होने के कुछ समय बाद ही दीवारों से उसकी पपड़ियां उतरने लगती हैं। लेकिन ये पेंट होने के बाद ऐसी कोई समस्या नहीं आती। इसके साथ ही इस पेंट में मार्बल होने से यह दूर से ही चमकता है। यही नहीं इस पेंट के कई और फायदे भी हैं। मसलन इस पेंट पर धूल नहीं जमती। इससे ये फायदा होता है कि दीवारे गंदी नहीं होती, न ही किसी प्रकार की कोई “काई” जमती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो