scriptPetrol-Diesel Price Today: लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत | Petrol Diesel Price Today Know The Price Of Oil In Your City | Patrika News

Petrol-Diesel Price Today: लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Published: Jul 23, 2021 08:28:51 am

Petrol-Diesel Price Today On 23 July 2021 आज लगातार छठे दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया।

petrol diesel price today

petrol diesel price today

Petrol-Diesel Price Today On 23 July 2021 नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आज (23 जुलाई, 2021) छठे दिन भी किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ। पिछले छह दिनों से पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें स्थिर होने के बावजूद कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने अब तक के लगभग सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई हैं परन्तु देश में लगने वाले विभिन्न टैक्स के चलते इसका फायदा देश की जनता को नहीं मिल पा रहा है।
यह भी देखें : FD में निवेश कर टैक्स सेविंग का बना रहे हैं प्लान तो करें ये काम, होगा ज्यादा फायदा

आज महानगरों सहित विभिन्न शहरों में ये हैं पेट्रोल तथा डीजल के भाव
आज पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.84 रुपए, मुंबई में 107.83 रुपए, चेन्नई में 101.49 रुपए, कोलकाता में 102.08 रुपए, बेंगलुरू में 105.25 रुपए, भोपाल में 110.20 रुपए, चंडीगढ़ में 97.93 रुपए, रांची में 96.68 रुपए, लखनऊ में 98,92 रुपए तथा पटना में 104.25 रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह डीजल की कीमत दिल्ली में 89.87 रुपए, मुंबई में 97.45 रुपए, चेन्नई में 94.39 रुपए, कोलकाता में 93.02 रुपए, बेंगलुरू में 95.26 रुपए, भोपाल में 98.67 रुपए, चंडीगढ़ में 89.50 रुपए, रांची में 94.84 रुपए, लखनऊ में 90.26 रुपए तथा पटना में 95.57 रुपए रही।
यह भी देखें : LIC: आरोग्य रक्षक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इस मामले में सबसे अलग, एक ही प्लान में शामिल हैं कई बड़े फायदे

एक SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत
पेट्रोलियम कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल व डीजल के दामों को अपडेट करती हैं। इस कारण रोजाना इनकी कीमतें बदलती रहती हैं। इस स्शिति में आप केवल एक SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल तथा डीजल की कीमत जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP कोड लिख कर 9224992249 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत हैं, उसका विवरण आ जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
अप्रैल के बाद 39 बार बढ़े पेट्रोल के दाम
साल 2021 में अप्रैल के बाद से अब तक पेट्रोल के भाव 39 बार बढ़ चुके हैं। वहीं, डीजल की कीमत की बात करें तो इसके के रेट 36 बार बढ़े हैं। विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। सरकार ने यह भी बताया कि इस दौरान पेट्रोल की कीमतों में एक बार और डीजल में दो बार कटौती की गई। पेट्रोल के भाव में 64 बार और डीजल में 66 बार कोई बदलाव नहीं किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो