आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। 10 मार्च को दोनों का रिसेप्शन रखा गया। इस पार्टी में बॉलीवुड, व्यवसाय और राजनीतिक घराने के कई मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन के बाद एक प्राइवेट कॉन्सर्ट का भी प्रोग्राम था, इसमें आकाश और श्लोका एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर डांस करते नजर आए।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रिसेप्शन में एक्टर शाहिद कपूर आपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर के साथ नजर आए। दोनों एक साथ बेहद खुश लग रहे थे।
ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ दिखे। उन दोनों के साथ खूबसूरती की मलेका रेखा भी नजर आईं। रेखा ने सफेद और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी।
पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी पति अनिल अंबानी के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंची। इन तस्वीरों में उन्हें आप पहली नजर में पहचान नहीं पाएंगे। आप देख सकते हैं टीना अपने भतीजे के वेडिंग रिसेप्शन में बेहद खुश हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की आलीशान पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी शिरकत की। ये तीनों सितारे बहुत ही एलिगेंट लुक में दिखे।
मुंबई के जियो पार्क में हुए इस भव्य समारोह में महानायक अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता के साथ फोटो खिचवाते नजर आए।
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी दिखीं। उन्होंने अपने पति के साथ पार्टी में शिरकत की। कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं सोनाली ने अपने बाल छोटे कटवा रखे थे।