script

तीन दिनों के बाद सोने में फिर गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई सस्ती

Published: Jan 06, 2017 05:00:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

सोने की कीमतों में लगातार तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। सोना 10 रुपए फिसलकर 28,710 रुपए और चांदी 500 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

silver and gold

silver and gold

सोने की कीमतों में लगातार तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। सोना 10 रुपए फिसलकर 28,710 रुपए और चांदी 500 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोना हाजिर 2.70 डॉलर लुढ़ककर 1,177.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.1 डॉलर टूटकर 1,178.5 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी लौटने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के दाम बढऩे से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग उतरने से सोना सस्ता होता है। 
गत दिवस की तेजी बाद आज 10 रुपए की मामूली गिरावट के साथ सोना स्टैंडर्ड 28,710 रुपए प्रति दस ग्राम तथा सोना बिटुर 28,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 24,200 रुपए पर टिकी रही। 
चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढ़ककर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी वायदा 490 रुपए टूटकर 40,110 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 71 हजार तथा 72 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। 
सोने और चांदी के दाम इस प्रकार रहे

सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम)———–28,710 

सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम)————28,560 

चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम)———-40,100 

चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम)———-40,110 

सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा)———-71,000 
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा)———72,000 

गिन्नी (प्रति आठ ग्राम)—————24,200 


ट्रेंडिंग वीडियो