Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market Today: शेयर बाजार में लाल निशान के साथ हफ्ते की शुरुआत, Sensex 300 अंक गिरा, Nifty 100 अंक गिरा

Stock Market Today: आज सोमवार, 2 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन Sensex और Nifty में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते है पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ratan Gaurav

Dec 02, 2024

Stock Market Today

Stock Market Today: आज सोमवार, 2 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत कमजोर रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन Sensex और Nifty में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 300 अंक फिसलकर 79,743 पर खुला, जबकि निफ्टी 80 अंक की गिरावट के साथ 24,140 पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी ने भी निराश किया और यह 160 अंक गिरकर 52,087 पर खुला है।

ये भी पढ़े:-LIC की धमाकेदार स्कीम, सिर्फ 45 रुपए रोज बचाकर बनाएं 25 लाख का फंड, जानें पूरी डिटेल्स

मार्केट का हाल (Stock Market Today)

सुबह के सत्र में मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई है। हालाँकि, निफ्टी पर कुछ कंपनियों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। Maruti Suzuki, Sun Pharma, Apollo Hospitals, Shriram Finance, और Adani Ports ने 1% से 1.5% की तेजी दिखाई। दूसरी ओर, ONGC, Britannia, HUL, Eicher Motors, Bajaj Finance, Reliance, और HDFC Life जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

GDP के आंकड़ों का असर

पिछले सप्ताह की तुलना में बाजार (Stock Market Today) पर इस बार निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर नजर आया। सितंबर तिमाही के GDP आंकड़ों ने बाजार को निराश किया है। देश की अर्थव्यवस्था 6.5% के अनुमान के मुकाबले केवल 5.4% की रफ्तार से बढ़ी है। यह करीब 2 वर्षों के निचले स्तर पर है। हालांकि, नवंबर के GST कलेक्शन ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। GST संग्रह 8.5% की वृद्धि के साथ ₹1.82 लाख करोड़ तक पहुंचा।

अंतरास्ट्रीय संकेत और उनके प्रभाव

आज सुबह GIFT निफ्टी 70 अंकों की बढ़त के साथ 24,375 के करीब कारोबार कर रहा था। हालांकि, Dow Futures 50 अंक नीचे दिखा। एशियाई बाजारों (Stock Market Today) में निक्केई 150 अंक की कमजोरी के साथ खुला। पिछले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड स्तर देखा गया। Dow Jones 200 अंक की बढ़त के साथ अपने लाइफ हाई पर पहुंचा, जबकि S&P और Nasdaq ने भी नया शिखर बनाया। Nasdaq में 157 अंकों की तेजी देखी गई।

अहम वैश्विक घटनाक्रम
सप्ताहांत पर दो बड़ी वैश्विक खबरें आईं, जो बाजार पर असर डाल सकती हैं:

डोनाल्ड ट्रंप का BRICS को अल्टीमेटम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे डॉलर की जगह BRICS करेंसी या कोई अन्य मुद्रा लाने की कोशिश करते हैं, तो उन पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध में हलचल

यूक्रेन ने संकेत दिए हैं कि वह युद्ध खत्म करने को तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यदि NATO की सुरक्षा मिलती है, तो युद्धविराम संभव है।

बाजार के लिए आज के अहम ट्रिगर्स

Dow Jones और S&P ने लाइफ हाई छुआ।
कच्चे तेल की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली।
Cipla और Home First में ब्लॉक डील की संभावना।
नवंबर में Maruti Suzuki, TVS, और Escorts की बिक्री बेहतर रही।
Q2 GDP 7 तिमाहियों के निचले स्तर पर 5.4% पर आई।
GST कलेक्शन में 8.5% की वृद्धि।

ये भी पढ़े:-Post Office की यह स्कीम कर देगी पैसा डबल, 115 महीनों में मिलेगा शानदार रिटर्न, जानें पूरी डिटेल

निवेशकों के लिए सलाह

घरेलू और वैश्विक संकेतों को देखते हुए बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी रह सकती है। कमजोर GDP आंकड़ों और वैश्विक घटनाक्रमों से बाजार (Stock Market Today) पर दबाव है। निवेशकों को इस समय सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में दीर्घकालिक निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है, जबकि शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से बचने की जरूरत है।