script

टाटा मोटर्स ग्रुप की वैश्विक बिक्री 9 फीसदी बढ़ी

Published: Apr 15, 2015 03:58:00 pm

 वाहन बनाने देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ग्रुप की मार्च में
वैश्विक सकल थोक बिक्री (जगुआर लैंड रोवर सहित) नौ प्रतिशत बढ़कर 103952
वाहन पर पहुंच गई जबकि इसके पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 981920 इकाई
रही थी।

 वाहन बनाने देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ग्रुप की मार्च में वैश्विक सकल थोक बिक्री (जगुआर लैंड रोवर सहित) नौ प्रतिशत बढ़कर 103952 वाहन पर पहुंच गई जबकि इसके पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 981920 इकाई रही थी।

कंपनी ने जारी बयान में बताया कि इस दौरान टाटा देवू सहित व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 38486 वाहन पर आ गई। हालांकि व्यावसायिक वाहनों की 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2014-15 में वैश्विक बिक्री इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 377841 पर पहुंच गई।

मार्च 2015 में यात्री वाहनों की बिक्री इसके पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 65466 इकाई पर पहुंच गई।

इसी तरह समाप्त वित्त वर्ष में यात्री वाहनों की सकल बिक्री में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 604079 वाहन रही।

इस दौरान जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री भी मार्च 2014 के 43311 वाहन के मुकाबले 15.65 प्रतिशत बढ़कर 50093 इकाई पर पहुँच गई जिनमें जगुआर की 8332 वाहन और लैंड रोवर की 41761 इकाई शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो